img-fluid

इंदौर: पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने किया हमला, घरों और गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़

July 18, 2026

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक लिस्टेड बदमाश ने अपने साथियों के साथ एक घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और लाठी-डंडों से मारपीट की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।


  • दरअसल यह मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र की विजयश्री कॉलोनी का है। यहां रहने वाले राहुल राठौर के घर पर शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते बदमाश पप्पू खटीक अपने साथियों के साथ पहुंचा और घर में तोड़फोड़ करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एरोड्रम सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू खटीक सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि फरियादि से कुछ वर्ष पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने उनके घर पर हमला किया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। राहुल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

    Share:

  • बिना कपड़ों के थाने में घुसा शराबी, दारोगा की कुर्सी पर बैठ चेक करने लगा फाइल

    Sat Jul 18 , 2026
    हापुड़: उत्तर प्रदेश की पुलिस अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, लेकिन हापुड़ से जो मामला सामने आया है, उसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ-साथ लोगों को हैरत में डाल दिया है. यहां की एक पुलिस चौकी में एक शराबी ने ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा किया, जिसे देखकर हर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved