img-fluid

इंदौर गैस पाइपलाइन हादसे में पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस, कोर्ट ने एसीपी को किया तलब

July 21, 2026

इंदौर। इंदौर के विजय नगर स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई में पेश हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कोर्ट को जानकारी दी गई कि इस मामले में पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर आरोपी बना लिया गया है। नगर निगम की रिपोर्ट में भी यह उल्लेख किया गया था कि मौके पर बोरिंग पार्षद द्वारा कराई जा रही थी।

पिछली सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी कोर्ट में उपस्थित हुए थे और केस डायरी पेश की थी। केस डायरी का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने जांच की दिशा और गंभीरता पर सवाल उठाते हुए असंतोष व्यक्त किया था। कोर्ट ने कहा कि यदि जांच की स्थिति ऐसी ही है तो फिर यह मामला किसी अन्य एजेंसी को सौंपने की आवश्यकता क्यों न समझी जाए। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित एसीपी को स्वयं अगली सुनवाई में उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए थे।


  • बोरिंग मशीन की सुपुर्दगी पर भी कोर्ट सख्त
    सुनवाई के दौरान कोर्ट के संज्ञान में यह बात भी आई कि हादसे से जुड़ी बोरिंग मशीन और वाहन को जिला कोर्ट द्वारा वाहन मालिक की सुपुर्दगी में दिए जाने के आदेश पारित किए गए हैं। इस तथ्य पर भी कोर्ट ने पुलिस जांच प रसवाल उठाए थे और जांच अधिकारी से जवाब मांगा कि जांच लंबित रहने के दौरान इस संबंध में क्या कार्रवाई की गई।

    कोर्ट ने संकेत दिए कि मामले की जांच में अपेक्षित गंभीरता दिखाई नहीं दे रही है और कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पर्याप्त स्पष्टता नहीं है। जांच की प्रक्रिया और उसकी गति पर भी सवाल खड़े किएपीड़ितों के अंतरिम मुआवजे पर मांगी सरकार की नीति

    हादसे में झुलसे पीड़ितों को अब तक राहत राशि नहीं मिलने का मुद्दा भी सुनवाई के दौरान उठा था। कोर्ट ने राज्य शासन से पूछा कि ऐसे हादसों में पीड़ितों को अंतरिम मुआवजा देने के संबंध में सरकार की क्या नीति है।

    कोर्ट ने निर्देश दिए कि अगली सुनवाई तक शासन इस संबंध में अपना स्पष्ट पक्ष और नीति कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें। इस दौरान एसीपी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने, जांच की प्रगति से अवगत कराने और मुआवजा नीति पर शासन की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए थे।

    गैस पाइपलाइन में विस्फोट से कई लोग झुलस गए थे
    दरअसल, 23 जून की दोपहर इंदौर के सुमन नगर जैन मंदिर के पास गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया था। धमाके के साथ आग का विशाल गुबार उठा और कुछ ही सेकेंड में आसपास का पूरा इलाका इसकी चपेट में आ गया। हादसे में कई लोग झुलस गए, जिनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गिरी राजकुमारी झाला भी शामिल थीं।

    Share:

  • रिफाइबर ने भारत टेक्स 2026 में 'मुंबई टेक्सटाइल सर्कुलर इकोनॉमी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट' श्वेत पत्र किया जारी

    Tue Jul 21 , 2026
    भारत दुनिया के सबसे बड़े कपड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देशों में से एक है। लेकिन इस्तेमाल किए गए कपड़ों (टेक्सटाइल वेस्ट) के सही प्रबंधन की बड़ी चुनौती है। इसी समस्या का समाधान दिखाने के लिए ReFiber, जिसे OterRi संचालित करता है, ने भारत टेक्स 2026 में अपना प्रमुख ‘मुंबई टेक्सटाइल सर्कुलर इकोनॉमी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट’ श्वेत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved