img-fluid

J-K: अनंतनाग में आतंकी हमला, एक कॉन्सटेबल शहीद; सर्च ऑपरेशन जारी

July 22, 2026

अनंतनाग: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां लाल चौक के पास हुए आतंकी हमले में एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई. हमलावर आतंकी मौके से फरार हो गया. आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है.

PCR अनंतनाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 12:35 बजे, कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने अनंतनाग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले लाल चौक के कोतवाल गली इलाके में पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी.

इस घटना में IR की तीसरी बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. हमलावरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.


  • अधिकारियों ने बताया कि हवलदार आशिक हुसैन अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे. लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन, ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली है. टीआरएफ का गठन अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद- 370 हटाए जाने के बाद हुआ था. TRF को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा या प्रॉक्सी संगठन माना जाता है.

    बता दें कि लाल चौका का इलाका अनंतनाग का सबसे भीड़ भाड़ वाला इलाका. आम दिनों में भी खरीदारों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रहती है. श्रीनगर के लाल चौक की तरह अनंतनाग का यह चौक भी राजनीतिक बैठकों और रैलियों का गवाह रहा है.

    Share:

  • राहुल की गिरफ्तारी पर डेढ़ घंटे तक राजबाड़ा पर कांग्रेस की नारेबाजी 

    Wed Jul 22 , 2026
    अचानक दिल्ली से आया संदेश- देशभर में राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में दो धरना इंदौर। कल अचानक दिल्ली में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस को मैसेज आया कि सभी जिलों में इसके विरोध में धरना करना है। आधे घंटे में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved