
नई दिल्ली: पेपर लीक से जुड़े मामले और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के बीच आज शुक्रवार को दिल्ली के विट्ठल हाउस में केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक हुई. बैठक करीब एक घंटे चली. आंदोलन शुरू होने के बाद दोनों पक्षों की यह दूसरी मुलाकात रही. हालांकि बैठक से पहले CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया कि इस्तीफे (केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) के अलावा हमें कुछ भी मंजूर नहीं है. हमारा प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा.
कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका सरकार के साथ बातचीत में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अगुवाई में होने वाली यह बैठक पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होनी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जगह बदल कर विट्टस हाउल कर दिया गया. बैठक विट्ठल हाउस के कमरा नंबर 504 में बैठक हुई. बैठक घंटेभर चली.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved