img-fluid

इंस्टाग्राम पर फिर आए पीएम मोदी, युवाओं को कहा ‘थैंक यू फ्रेंड्स’, जानिए वीडियो में क्‍या कहा?

July 25, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक और वीडियो साझा (Video shared) कर युवाओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने पिछले वीडियो पर मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह जुड़ाव आगे भी इसी तरह बना रहेगा।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर आपने जिस तरह प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आपका यह स्नेह और साथ आगे भी बना रहेगा।”


  • प्रधानमंत्री का यह वीडियो पोस्ट होने के करीब 20 मिनट के भीतर ही 10 लाख से अधिक बार देखा गया, जिससे सोशल मीडिया पर इसकी तेजी से चर्चा होने लगी।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

    कैबिनेट बैठक में सोशल मीडिया पर दिया था जोर
    इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सहयोगियों से सोशल मीडिया, विशेषकर इंस्टाग्राम, पर अधिक सक्रिय रहने की सलाह दी थी। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि वे कितनी नियमितता से इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और कहा कि बड़ी संख्या में युवा इन माध्यमों पर मौजूद हैं। ऐसे में सरकार को सीधे संवाद बढ़ाने के लिए इन प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करना चाहिए।

    NEET मुद्दे पर छात्रों को दिया था भरोसा
    गुरुवार रात 11:52 बजे साझा किए गए अपने पिछले सेल्फी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है और पेपर लीक जैसी घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में ऐसे प्रस्तावित कानून पर भी चर्चा होनी है, जिसमें फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है।

    Share:

  • नई पीढ़ी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा संदेश, बोले-'बच्चों को प्यार दें, उनके सवालों के जवाब दें'

    Sat Jul 25 , 2026
    नई दिल्ली. दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा (Vishwa Mangalam Sabha) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS Chief) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने परिवार, संस्कार और नई पीढ़ी को लेकर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि पहले के समय में आज्ञा पालन का दौर था. जब वे खुद छोटे थे तो माता पिता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved