img-fluid

पेपर लीक: सीतारमण के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- उन्हें जमीनी हकीकत की समझ नहीं

July 25, 2026

मुंबई। देश में परीक्षा पेपर लीक का मामला अब भयानक राजनीतिक रूप ले चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक बयान ने इस आग में घी डालने का काम किया है। शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने वित्त मंत्री के बयान पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने वित्त मंत्री की समझ पर सवाल उठाते हुए उन्हें सीधा निशाने पर लिया।

संजय राउत ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए निर्मला सीतारमण पर सीधा हमला किया। राउत ने कहा कि वित्त मंत्री को देश के हालात और जमीनी हकीकत की कोई समझ ही नहीं है। उन्हें युवाओं के संघर्ष का अंदाजा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि हम उनके पति से बात करेंगे, क्योंकि वे एक समझदार इंसान हैं।


  • मामला सिर्फ वित्त मंत्री तक सीमित नहीं रहा। संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भागवत ने हाल ही में कहा था कि आजकल के बच्चों को बहुत अधिक प्यार, समय और आपसी संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि बच्चों पर आदेश थपने के बजाय चर्चा और सहमति बननी चाहिए।

    इस पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि संघ प्रमुख को सिर्फ बातें नहीं करनी चाहिए। उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना चाहिए और खुद भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। हालांकि, इस बीच छात्रों और प्रदर्शनकारियों के दवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।

    Share:

  • Big Break in TET Paper Leak: Alleged Mastermind Bijendra Gupta Arrested in Bihar After Months on the Run

    Sat Jul 25 , 2026
    New Delhi: In a major breakthrough in the Maharashtra Teacher Eligibility Test paper leak investigation, police have arrested alleged mastermind Bijendra Gupta from Bihar after months of searching. Another accused was also taken into custody during the operation. According to Maharashtra Police, Gupta had been evading arrest for several months despite repeated raids across multiple […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved