img-fluid

बर्थडे स्पेशल: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज मना रहीं अपना 27वां जन्मदिन

August 01, 2020

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल ‘कुछ कहती हैं…ये खामोशियां’ से की थी। उसके बाद उन्होंने सीरियल ‘हर युग में आएगा एक अर्जुन’ में एक जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। लेकिन असल पहचान उन्हें सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से मिली। मृणाल ठाकुर ‘कुमकुम भाग्य’ में बुलबुल के रूप में काफी लोकप्रिय हुई। उसके बाद मृणाल ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। महराष्ट्र के नागपुर में रहने वाली एक्ट्रेस मृणाल 1 अगस्त को अपना 27वां जन्मदिन मनाएंगी। जानते हैं उनके बॉलीवुड के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें।
मृणाल ठाकुर फिल्म ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन के साथ नजर आई थी। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 208 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल के अभिनय को पसंद किया गया। फिल्म ‘सुपर 30’ के बाद मृणाल जॉन अब्राहम के साथ फिल्म ‘बाटला हाउस’ में भी नजर आ चुकी हैं।

स्टडी/हॉबी
एक्ट्रेस ने जर्नलिज्म की पढ़ाई की है, लेकिन उन्हें बचपन से ही एक्टिंग में रुचि थी। मृणाल को खाली समय में पेंटिंग करना बेहद पसंद है। एक समय था जब वो अपनी पॉकेट मनी को बढ़ाने के लिए दुल्हनों के हाथ में मेंहदी भी लगाया करती थीं।

टीवी में आने से पहले मराठी विज्ञापन किया करती थीं
मृणाल हमेशा से ही एक्टिव रही हैं। उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखने से पहले मराठी विज्ञापनों के लिए काम किया था। मृणाल बेहद खुले मिजाज की लड़की हैं, लेकिन लव लाइफ में शर्मीली हैं।

अपकमिंग मूवी
मृणाल ठाकुर फिल्म ‘जर्सी’, ‘तूफान’ और ‘आंख मिचौली’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म ‘जर्सी’ में वह शाहिद कपूर के अपॉजिट दिखाई देंगी। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘तूफान’ में वे फरहान अख्तर के साथ नजर आएंगी। मृणाल फिल्म ‘आंख मिचौली’ में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी के साथ नजर आएंगे। यह पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक फिल्म है जिसे उमेश शुक्ला निर्देशित कर रहे हैं।

Share:

  • अब चीनी ऐप पर अमेरिका करेगा डिजीटल स्ट्राइक, टिक टॉक बैन करने की तैयारी

    Sat Aug 1 , 2020
    वाशिंगटन। भारत के बाद अब अमेरिका में किसी भी समय चीनी ऐप टिक टॉक पर प्रतिबंध लग सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी ऐप टिक टॉक को बैन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वह कई सारे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। कोरोना के प्रकोप के बाद से ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved