img-fluid

CM मोहन यादव आज मध्य प्रदेश में 4 नई सीधी हवाई सेवाओं की करेंगे शुरुआत

August 09, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को चार नई सीधी उड़ान सेवाओं (Four New Direct Flight Services) की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट (Raja Bhoj Airport) पर आयोजित कार्यक्रम में इन हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। नई उड़ानों के शुरू होने से प्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन आसान होगा।

नई सेवाओं में भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता हवाई मार्ग शामिल हैं। इन सभी रूट पर उड़ानों का संचालन एलायंस एयर की ओर से किया जाएगा। मध्य प्रदेश सिविल एविएशन पॉलिसी के तहत राज्य सरकार प्रत्येक राउंड ट्रिप पर अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) उपलब्ध कराएगी।


  • आठ हवाई मार्गों को मिली मंजूरी
    राज्य की विमानन नीति के तहत अब तक आठ हवाई मार्गों को मंजूरी दी गई है। इनमें से चार रूट पर उड़ान सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं, जबकि बाकी चार मार्गों पर सेवाओं का शुभारंभ रविवार से किया जा रहा है। पहले शुरू किए गए मार्गों में रीवा-दिल्ली, रीवा-इंदौर, रीवा-रायपुर और इंदौर-अबूधाबी शामिल हैं।

    भोपाल-रीवा उड़ान से विंध्य क्षेत्र को फायदा
    सरकार के अनुसार भोपाल-रीवा सीधी उड़ान शुरू होने से प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क और मजबूत होगा। इससे राजधानी भोपाल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, भोपाल-पटना सीधी उड़ान का लाभ मध्य प्रदेश में रहने वाले बिहार के लोगों के साथ-साथ यात्रियों, व्यापारियों और कारोबारियों को भी मिलेगा। इस सेवा से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होने और आवागमन सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

    पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
    सरकार का कहना है कि नई हवाई सेवाओं के विस्तार से मध्य प्रदेश में पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। राज्य के अलग-अलग शहरों को देश के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ने के लिए विमानन नीति के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समयबद्ध हवाई यात्रा उपलब्ध कराना है।

    Share:

  • ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'खराब सेहत' के दावों के बीच जारी हुआ वीडियो, सेहतमंद आए नजर; पर सस्पेंस बरकरार

    Sun Aug 9 , 2026
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) के सुप्रीम लीडर (Supreme Leader) मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) की सेहत और मौजूदगी को लेकर अटकलें जारी हैं. इस बीच ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर न्यूज’ (‘Mehr News’) ने उनका एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में मोजतबा खामेनेई बिल्कुल ठीक और स्वस्थ नजर आ रहे हैं. हालांकि, मोजतबा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved