img-fluid

Bengal: ममता बनर्जी पर हमले के बाद CM शुभेंदु बोले – यह जनता का गुस्सा… वहां BJP का कोई नहीं था

August 10, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने रविवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के एक मृत कार्यकर्ता के परिजन से मिलने के लिए उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर जाते समय पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को जिस विरोध का सामना करना पड़ा, वह “जनता के भारी गुस्से” को दिखाता है। उन्होंने कहा कि वहां ना तो कोई बीजेपी का कार्यकर्ता था और ना ही पार्टी का झंडा था।

हलीशहर जाते समय प्रदर्शनकारियों ने ममता के वाहन को घेर लिया, ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए और उनकी कार पर कथित तौर पर कीचड़, जूते और पत्थर फेंके। वह तृणमूल कांग्रेस के उस कार्यकर्ता के परिजन से मिलने जा रही थीं, जिसकी कथित तौर पर पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।


  • बीजेपी का कोई कार्यकर्ता वहां नहीं था- सीएम
    शुभेंदु ने घटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया। उन्होंने कहा, “आपने (ममता) इतनी चोरी की है कि आपको लोगों के मुंह से अपने लिए ‘चोर’ सुनना ही पड़ेगा।” शुभेंदु ने सवाल किया कि ममता ने ‘अभया’ (आरजी कर दुष्कर्म-हत्याकांड की पीड़िता) की दूसरी बरसी पर उसके परिवार से मुलाकात क्यों नहीं की।

    उन्होंने कहा, “आप (ममता) आज अभया के घर जा सकती थीं। गले में तौलिया डालकर रत्ना देबनाथ के पास जा सकती थीं और माफी मांग सकती थीं-यह कहते हुए कि आपसे गलती हो गई। मुझे यकीन है कि वह आपको माफ कर देतीं।” अभया की मां रत्ना देबनाथ हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में भाजपा विधायक चुनी गई हैं।

    कांग्रेस ने की ममता बनर्जी पर हमले की निंदा
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ममता बनर्जी के काफिले पर कथित हमले की निंदा की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में ”अराजकता और भय” का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। गहलोत ने एक बयान में कहा, ‘भाजपा के शासन ने अराजकता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। उत्तर 24 परगना में आज पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला बदले की राजनीति के सबसे घृणित रूप का स्पष्ट उदाहरण है।

    बनर्जी ने भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर उन्हें निशाना बनाने के लिए ”गुंडों” का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कहा कि आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस बल का इस्तेमाल किया जा रहा है। बनर्जी ने यह भी दावा किया कि दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार को भाजपा समर्थकों द्वारा धमकाया जा रहा था।

    Share:

  • सलमान खान के मुश्किल दौर में गोविंदा ने दी थी आत्मविश्वास बढ़ाने की सलाह, पार्टनर की शूटिंग से जुड़ा किस्सा बताया

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और सलमान खान (Salman Khan) की जोड़ी फिल्म पार्टनर (Partner) में दर्शकों को काफी पसंद आई थी। साल 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दोनों कलाकारों की कॉमिक टाइमिंग (Comic Timing) को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म का निर्देशन डेविड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved