img-fluid

छात्र सोमवार को राज्यभर में करेंगे झारखंड सरकार का पुतला दहन

August 16, 2026


रांची । सोमवार को राज्यभर में (Across the State on Monday) छात्र झारखंड सरकार का पुतला दहन करेंगे (Students will burn effigies of Jharkhand Government) ।

  • झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 23 दिनों से धरने पर बैठे प्रतियोगी छात्रों ने अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग कर दी है। सोमवार को झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। पुतला दहन के बाद भी यदि सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो राज्यभर के अभ्यर्थी राजधानी रांची कूच करेंगे और मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे सीएम आवास के बाहर डटे रहेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।

    प्रदर्शनकारी छात्र प्रतिनिधि पीयूष कुमार ने सरकार के रुख और हाल ही में शुरू किए गए संवाद अभियान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “पहले अंग्रेज बहादुर का राज था और अब ‘सरकार बहादुर’ का राज है। सरकार ने ‘छात्रों की वार्ता, छात्रों के साथ’ अभियान शुरू किया है, जबकि हम पिछले 23 दिनों से खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे हैं। क्या हम इंसान नहीं हैं?” छात्रों का कहना है कि सरकार वास्तविक पीड़ित अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करने के बजाय दिखावे के अभियान चला रही है। हम 22 दिनों से बैठे हैं, क्या कीड़े-मकोड़े हैं?

    आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी इन मांगों को लेकर पूरी तरह अडिग हैं – जेपीएससी (11वीं से 13वीं) और जेएसएससी की विवादित परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित धांधली और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष सीबीआई (CBI) जांच कराई जाए। यदि सरकार निष्पक्ष जांच और न्याय सुनिश्चित नहीं कर सकती, तो मुख्यमंत्री अपने पद से त्यागपत्र दें।

    Share:

  • 'अमेरिका-इजरायल के खिलाफ जंग में जीते हम', ईरान का दावा

    Sun Aug 16 , 2026
    नई दिल्ली: ईरान (Iran) की संसद के अध्यक्ष और मोहम्मद बाकर गलिबाफ ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हालिया जंग में बड़ी जीत हासिल की है. गलिबाफ के मुताबिक, यह जीत सैन्य और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर दर्ज की गई है. उन्होंने इस संघर्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved