img-fluid

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, दिग्गजों के स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले बने सिर्फ चौथे ऑलराउंडर

August 17, 2026

डेस्क। रवींद्र जडेजा के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट यादगार बन गया है। बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल पाने के बाद जडेजा ने गेंद से ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के चुनिंदा दिग्गज ऑलराउंडरों की कतार में खड़ा कर दिया। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 350 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर बन गए हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन 17 अगस्त को जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में दो विकेट हासिल किए। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा और केशरा नुवांथा को अपना शिकार बनाया। इन दो विकेट के साथ ही उनके टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या 350 पहुंच गई। इससे पहले भारतीय पारी में जडेजा के बल्ले से 13 रन निकले थे। हालांकि, बल्लेबाजी में उनका योगदान भले ही इस मुकाबले में ज्यादा बड़ा नहीं रहा, लेकिन गेंदबाजी में दो विकेट लेते ही उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।


  • जडेजा से पहले टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ तीन ऑलराउंडर ही 4000 या उससे ज्यादा रन बनाने के साथ 350 विकेट लेने का कारनामा कर सके थे। इस खास सूची में भारत के कपिल देव, इंग्लैंड के इयान बॉथम और न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी शामिल हैं। कपिल देव इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने भारत के लिए 131 टेस्ट मैचों में 5248 रन और 434 विकेट हासिल किए। वहीं, इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 102 टेस्ट में 5200 रन और 383 विकेट अपने नाम किए हैं।

    न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी ने 113 टेस्ट मैचों में 4531 रन और 362 विकेट लिए हैं। जडेजा ने 90 टेस्ट में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया है। यही बात उनकी उपलब्धि को और खास बनाती है, क्योंकि इस क्लब में शामिल चारों ऑलराउंडरों में जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है।

    जडेजा ने 350 विकेट का आंकड़ा छूकर भारतीय टेस्ट क्रिकेट में भी एक खास सूची में जगह बना ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में अनिल कुंबले 619 विकेट के साथ सबसे ऊपर हैं। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन ने 537, कपिल देव ने 434 और हरभजन सिंह ने 417 टेस्ट विकेट चटकाए हैं। अब जडेजा के नाम भी 350 विकेट दर्ज हो गए हैं। बता दें, जडेजा टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर हैं।

    Share:

  • भारत-नेपाल सैन्य रिश्तों को मजबूती, आर्मी चीफ धीरज सेठ को मिली नेपाली सेना की मानद रैंक

    Mon Aug 17 , 2026
    काठमांडो। भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाली सेना के मानद जनरल की रैंक से सम्मानित किया। शीतल निवास में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें यह मानद रैंक प्रदान की गई। जनरल सेठ रविवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे थे। वह अपने नेपाली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved