
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) के चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन (Charlapalli Railwat Station) पर सोमवार शाम खड़ी एक खाली ट्रेन (Train ) में भीषण आग (Fire breaks out) लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम सात कोच पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।
मरम्मत के लिए स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच रखरखाव के लिए खड़े एक खाली कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास के कोचों तक फैल गई और कुल सात कोच इसकी चपेट में आ गए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। साथ ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और आग प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग और न फैल सके। शाम करीब 7:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने बचाव एवं आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved