img-fluid

‘वंदे मातरम् पर घिरी कांग्रेस, फजीहत के डर से राहुल गांधी ने रचा नया ड्रामा’, जेपी नड्डा ने साधा निशाना

August 21, 2026

नई दिल्ली। आज से करीब एक महीने पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने जो प्रोटेस्ट किया था, जिसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, उसे लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, दिल्ली में धरने पर बैठ गए हैं। छात्र आंदोलन को लेकर 21 जुलाई को भी राहुल गांधी धरने पर बैठे थे। तब वे पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे थे और आज 21 अगस्त है, जब राहुल गांधी संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि पैलेट गन मामले में FIR दर्ज की जाए। राहुल गांधी आज दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर संसद मार्ग थाने पहुंचे थे, उनके साथ घायल छात्र साहिल लोचब भी है। जानिए राहुल गांधी के थाने में धरने पर किसने क्या कहा?


  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज पूरा देश एक बार फिर से राहुल गांधी की सस्ती और ध्यान भटकाने वाली राजनीति देख रहा है। यह कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और फुटेज खाने की भूख है। सुप्रीम कोर्ट मामले की जांच कर रही है लेकिन कैमरा लेकर थाने के सामने बैठकर क्या कर रहे हैं? उन्हें कोर्ट पर भरोसा नहीं है क्या?

    नड्डा ने राहुल गांधी को कैमराजीवी बताया और कहा कि यह हताशा और हठयोग है। राहुल गांधी ड्रामा कर रहे हैं। कांग्रेस, वंदे मातरम् पर घिर चुकी है। जनता जवाब मांग रही है। इस फजीहत से ध्यान भटकाने के लिए राहुल गांधी नया ड्रामा कर रहे हैं। संसद में सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार थी लेकिन राहुल गांधी भाग खड़े हुए। संसद के पटल पर जवाब देने की हिम्मत नहीं इसलिए सड़क पर तमाशा कर रहे हैं। देश न्यायिक प्रक्रियाओं से चलता है, ऐसे हठयोग से नहीं। राहुल गांधी को जनता को जवाब देना होगा।

    Share:

  • अभिनेत्री सौकार जानकी का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Fri Aug 21 , 2026
    डेस्क। पद्म श्री से सम्मानित सौकार जानकी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। वह कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ और बुढ़ापे से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं। हाल ही में उनकी तबीयत फिर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved