
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स (Fast bowler Brydon Carse) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात डर्बी में हुई एक घटना के बाद पुलिस (Police) ने उन्हें हथकड़ी लगाकर क्लब के बाहर से अपने साथ ले गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।
कार्स के खिलाफ डर्बी में हुई घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो में डरहम के इस तेज गेंदबाज को पुलिस अधिकारियों के साथ हथकड़ी पहने क्लब से बाहर जाते देखा जा सकता है।
ECB ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को घटना की जानकारी होने की पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि शनिवार रात डर्बी में हुई घटना की जांच की जा रही है और उचित समय पर आगे की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, पुलिस जांच का सटीक कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। न ही ECB ने यह स्पष्ट किया है कि घटना के बाद कार्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में हैं कार्स
ब्राइडन कार्स इंग्लैंड की उस टीम में शामिल हैं, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए चुना गया है। पहले टेस्ट में उन्हें टीम में जगह मिली थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे समय में यह जांच सामने आई है, जब इंग्लैंड की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के अनुशासन और मैदान के बाहर उनके व्यवहार को लेकर चर्चा में रही है।
जो रूट ने भी अनुशासन पर दिया था जोर
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने हाल ही में खिलाड़ियों के मैदान के बाहर जिम्मेदार व्यवहार पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों पर कोई कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि इंग्लैंड के लिए खेलने के साथ मैदान के बाहर भी उनकी जिम्मेदारियां जुड़ी हैं। रूट ने टीम के भीतर अनुशासन बनाए रखने और खिलाड़ियों से समझदारी भरे फैसले लेने की अपेक्षा जताई थी।
English star cricketer & SRH's pacer Brydon Carse got arrested by police & is under investigation now for an incident at night club.
English Cricketer & their stories at nightclub is a tragedy. Harry Brook was beaten by bouncer, Ben Stokes was punched by someone, Ben Duckett…
— Rajiv (@Rajiv1841) August 23, 2026
What did i see? Ben Stokes? The ECB is investigating after a social media video emerged showing England fast bowler Brydon Carse being handcuffed by police outside a Derby nightclu pic.twitter.com/gLMJfIL7Uu
— Sunil Gavaskar (@virender_swag) August 23, 2026
बेन स्टोक्स भी विवाद में फंसे थे
इंग्लैंड क्रिकेट में खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर इससे पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। जून में बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने का मामला सामने आया था। इसके बाद दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में हुए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। बाद में स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जबकि ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटा दिया गया।
अब ब्राइडन कार्स के खिलाफ चल रही पुलिस जांच ने इंग्लैंड क्रिकेट में एक बार फिर खिलाड़ियों के अनुशासन और मैदान के बाहर के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच पूरी होने और पुलिस या ECB की आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved