img-fluid

शुभमन गिल से आगे निकले ऋषभ पंत, टॉप 10 में पहुंचने के बेहद करीब

August 24, 2026

डेस्क। ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की और नया मुकाम हासिल कर लिया। अब वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में अपने कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं वे टॉप 10 के भी बेहद करीब पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इति​हास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज जो रूट हैं, उन्होंंने 78 मैच खेलकर 6717 रन बनाए हैं। जो रूट के अलावा कोई बल्लेबाज अभी तक पांच हजार रन भी नहीं बना पाया है। खास बात ये है कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं है। इस बीच ऋषभ पंत अब गिल को पछाड़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।


  • ऋषभ पंत ने अब तक 42 टेस्ट मैच खेलकर 2948 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। इससे पहले तक गिल पहले नंबर पर थे, लेकिन वे दूसरे पर चले गए हैं। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 42 मैच खेलकर 2917 रन बनाए हैं। गिल ने 10 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। हालांकि मैच की अगली पारी में फिर से गिल के पास मौका होगा कि वे पंत से आगे निकल जाएं।

    भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पंत ने 89 बॉल पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ने का काम किया है। अब उनसे आगे केवल ब्रेंडन मैक्कुलम और बेन स्टोक्स ही रह गए हैं। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट मैच के बाद सीधे नवंबर में टेस्ट खेलेगी। जब टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाएगी। ये सीरीज काफी अहम होगी।

    Share:

  • संडे को हाथी पर सवार होकर पहुंचे बिजली विभाग के इंजीनियर, सरकारी दफ्तर में नोटों की गड्डियों वाला काटा केक

    Mon Aug 24 , 2026
    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के असिस्टेंट इंजीनियर रविकांत मालवीय की बर्थडे पार्टी अब चर्चा का विषय बन गई है। आरोप है कि रविवार, यानी शासकीय छुट्टी के दिन कार्यालय खुलवाकर वहां भव्य जन्मदिन पार्टी आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved