img-fluid

अश्विन की पंत पर दो टूक, कहा- ‘एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी’ कहकर विशेष छूट क्यों? उठाए सवाल

August 29, 2026

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन और उनके शॉट सिलेक्शन (shot selection) को लेकर बेबाक राय रखी है। अश्विन का कहना है कि पंत से जिस स्तर की उम्मीद की जाती है, वह अब तक पूरी तरह पूरी नहीं हुई है। श्रीलंका के खिलाफ हालिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पंत ने 168 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि, उनके आक्रामक अंदाज और कुछ शॉट्स के चयन पर सवाल उठते रहे हैं।

‘पंत से मेरी उम्मीदें अभी पूरी नहीं हुईं’

अपने यूट्यूब चैनल ‘एश की बात’ पर अश्विन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में किसी खिलाड़ी के स्वाभाविक अंदाज को उसकी हर गलती का बचाव नहीं बनाया जा सकता। उनके मुताबिक, बल्लेबाज को यह समझना जरूरी है कि मैच के उस दौर में टीम को किस तरह की बल्लेबाजी की जरूरत है।

अश्विन ने कहा, “ऋषभ पंत से मेरी उम्मीदें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। जब खेल आपके हाथ में हो, तब ये कहना कि ऋषभ इसी तरह खेलता है सही नहीं है। सवाल यह है कि उस समय आपकी टीम को क्या चाहिए।”


  • ‘टेस्ट हारने के लिए एक गलत फैसला काफी’

    अश्विन ने पंत के आक्रामक क्रिकेट का बचाव करने वाले तर्कों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए पूरी टीम के योगदान की जरूरत होती है, लेकिन एक गलत फैसला मैच का रुख बदल सकता है।

    उन्होंने पंत की सिडनी और ब्रिस्बेन में खेली गई पारियों की तारीफ की, लेकिन कहा कि उन मुकाबलों में वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों का योगदान भी जीत के लिए अहम था।

    अश्विन के मुताबिक, “एक टेस्ट मैच बनाने और आखिरी सेशन में जीतने के लिए 11 क्रिकेटरों की जरूरत होती है, लेकिन टेस्ट हारने के लिए सिर्फ एक पल की मूर्खतापूर्ण गलती काफी होती है।”

    सहवाग-गिलक्रिस्ट से तुलना भी मंजूर नहीं

    अश्विन ने पंत की तुलना वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से किए जाने पर भी असहमति जताई। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेलते थे, लेकिन मैच की परिस्थितियों को पूरी तरह नजरअंदाज करके जोखिम नहीं लेते थे।

    उनके मुताबिक टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के लिए यह समझना जरूरी है कि कब आक्रमण करना है और कब परिस्थितियों के अनुरूप अपनी बल्लेबाजी को नियंत्रित करना है। अश्विन ने कहा कि उन्हें पंत खिलाड़ी के तौर पर पसंद हैं, लेकिन उन्हें अपने फैसले लेने की क्षमता में सुधार करना होगा।

    ‘एक खिलाड़ी को विशेष ट्रीटमेंट क्यों?’

    अश्विन ने पंत को ‘एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी’ बताकर उन्हें विशेष समर्थन दिए जाने की दलील को भी खारिज किया। उनका कहना है कि अगर पंत को इस आधार पर अतिरिक्त भरोसा दिया जा रहा है, तो यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी समान समर्थन मिलना चाहिए।

    उन्होंने कहा, “किसी एक खिलाड़ी को विशेष ट्रीटमेंट मत दीजिए। अगर एक पीढ़ी में आने वाले खिलाड़ी को इतना समर्थन देना है, तो यह समर्थन सभी को मिलना चाहिए। यशस्वी जायसवाल भी ऐसा ही खिलाड़ी है।”

    50 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके, अब जिम्मेदारी जरूरी

    अश्विन ने पंत के अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि अब उन्हें युवा या अनुभवहीन खिलाड़ी मानकर उनकी गलतियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 50 से ज्यादा टेस्ट खेलने के बाद उनसे अधिक जिम्मेदारी की अपेक्षा है।

    उन्होंने कहा, “ऋषभ अनुभवी हैं। वह 50 टेस्ट खेल चुके हैं। अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी। एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी वाली दलील मत दीजिए। उनकी निर्णय लेने की क्षमता की वजह से ही वह बाकी दो फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं।”

    हालांकि, अश्विन ने यह भी कहा कि अगर पंत अपनी गलतियों को स्वीकार कर निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करते हैं, तो वह भविष्य में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

    प्रतिभा नहीं, फैसलों पर सवाल

    अश्विन ने स्पष्ट किया कि उन्हें पंत की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है। उनकी आपत्ति सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में जोखिम लेने के समय और परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी करने से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंत बतौर खिलाड़ी बहुत पसंद हैं, लेकिन उन्हें अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज और टीम की जरूरत के बीच बेहतर संतुलन बनाना होगा।

    Share:

  • 'टॉक्सिक' में यश-कियारा के इंटीमेट सीन चर्चा में, जानिए फिल्मों में कैसे शूट किए जाते हैं ऐसे दृश्य

    Sat Aug 29 , 2026
    मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेता यश (Yas) की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों के बीच चर्चा में है। फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच यश और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के इंटीमेट सीन सोशल मीडिया पर खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। इन दृश्यों को लेकर कियारा को ट्रोलिंग का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved