img-fluid

‘100 मर्दों के सामने कपड़े उतारने पड़े’, दीया मिर्जा ने याद किया करियर का सबसे मुश्किल शूट

August 29, 2026

मुंबई। अभिनेत्री दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए करियर के सबसे मुश्किल शूट (Dia Mirza) में से एक का अनुभव साझा किया है। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ के लोकप्रिय गाने ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’ (‘I love you’) की शूटिंग से जुड़ा किस्सा बताया। दीया के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन इसी अनुभव ने उनके भीतर मौजूद एक डर को खत्म करने में मदद की।

दीया मिर्जा ने 2001 में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने आर. माधवन के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।


  • बार डांसर के किरदार में थीं दीया

    ‘तुमसा नहीं देखा’ में दीया मिर्जा ने बार डांसर का किरदार निभाया था। फिल्म के गाने में उन्हें बड़ी संख्या में पुरुष कलाकारों के सामने डांस करना था। बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में दीया ने बताया कि यह शूट उनके लिए अब तक के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक था।

    उन्होंने कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत कम कपड़ों में बड़ी संख्या में पुरुष कलाकारों के सामने परफॉर्म करना पड़ा। अभिनेत्री के मुताबिक, ऐसी परिस्थिति असहज हो सकती थी, लेकिन कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और उनकी टीम ने उन्हें सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस कराया।

    ‘इस गाने ने मुझे डर से आजाद किया’

    दीया ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें एक ऐसे डर से बाहर निकलने में मदद की, जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी नहीं सोचा था। उनके अनुसार, वैभवी मर्चेंट और उनकी टीम ने शूट के दौरान उन्हें काफी सहज महसूस कराया, जिससे वह पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने को फिल्मा सकीं।

    अभिनेत्री ने कहा कि एक कलाकार के लिए अपने किरदार की सच्चाई को समझना बेहद जरूरी है। जब उन्होंने यह बात समझ ली तो उनके लिए सेट पर मौजूद लोगों की संख्या मायने रखना बंद हो गई।

    25 साल के सफर ने बनाया बेहतर कलाकार

    दीया मिर्जा ने अपने अनुभव को अभिनय के लंबे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में मिले ऐसे अनुभवों ने उन्हें आज का कलाकार बनने में मदद की।

    अभिनेत्री के मुताबिक, अगर वह किसी किरदार या दृश्य की गहराई और बारीकियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ पाती हैं, तो इसमें उनके 25 साल के अभिनय सफर की बड़ी भूमिका है।

    दीया ने कहा कि अभिनय उनके लिए लगातार सीखने की प्रक्रिया है और वह आगे भी नए अनुभवों के साथ खुद को एक बेहतर कलाकार बनाने की कोशिश करती रहेंगी।

    Share:

  • 3 साल की उम्र में बने थे राजा, 34 में दुनिया को कहा अलविदा; युगांडा की इस राजशाही की कहानी है अनोखी

    Sat Aug 29 , 2026
    कंपाला। युगांडा के पारंपरिक राज्य टूरो के राजा ओयो न्यिम्बा कबांबा इगुरु रुकिदी (King Oyo Nyimba Kabamba Iguru Rukidi) चतुर्थ का 34 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1995 में महज तीन वर्ष की उम्र में राजगद्दी (Throne) पर बैठे थे और उस समय दुनिया के सबसे कम उम्र के शासक बने थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved