img-fluid

इंदौर: चंद्रभागा से हरसिद्धि की नई सडक़ पर फुटपाथ बनाने और बचे कार्यों को पूरा करने के लिए 20 दिन का अल्टीमेटम

August 29, 2026

कई हिस्सों में बनना है फुटपाथ…आसपास के खाली पड़े स्थानों पर करेंगे पौधारोपण

इंदौर। नगर निगम ने चंद्रभागा (Chandrabhaga) से हरसिद्धि (Harsiddhi) झोन तक नई बनी सडक़ (Road) शुरू तो कर दी, लेकिन वहां आसपास के हिस्सों में फुटपाथ (footpath) बनाने से लेकर कई बड़े कार्य बाकी हैं, जिनके लिए अब 20 दिन का अल्टीमेटम (ultimatum) दिया गया है। वहां फुटपाथ बनाए जाने से लेकर खाली पड़े स्थानों पर आकर्षक पौधे लगाए जाने की तैैयारी है, ताकि पूरी सडक़ खूबसूरत नजर आए।


  • नगर निगम ने पंढरीनाथ और आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को सुधारने और यातायात का दबाव कम करने के लिए चंद्रभागा से हरसिद्धि झोन तक दो लेन की 60 फीट चौड़ी सडक़ बनाई है। इस पर काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक शुरू किया गया, जिसके बाद कई वाहन चालकों को जाम में फंसने से राहत मिली है, लेकिन सडक़ के दोनों ओर के हिस्सों में कई कार्य होना बाकी हैं। एक हिस्से में रहवासी मकान होने के कारण वहां दीवार या बैरिकेड््स लगाए जाने का काम होना है, ताकि तेज गति से वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हों और साथ ही फुटपाथ बनाने से लेकर कई हिस्सों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाई जाना हैं। आला अधिकारियों ने जनकार्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सडक़ के आसपास के हिस्सों में बचे हुए कार्य संबंधित एजेंसियों और निगम की टीम की मदद से पूरे कराए जाएं, ताकि वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशान न होना पड़े।

    Share:

  • इंदौर: दूध के दाम घटने की परंपरा टूटी, इस बार बढ़ोतरी के आसार

    Sat Aug 29 , 2026
    – किसान 65 से 70 रुपए लीटर की मांग पर अड़े – विक्रेता भी लागत बढऩे का दे रहे हवाला – आज दोनों कर रहे बैठक इंदौर। हर साल 1 सितंबर को दूध (milk) के दामों (prices) में 2 रुपए तक प्रति लीटर की कमी की उम्मीद रखने वाले उपभोक्ताओं (Consumers) को इस बार झटका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved