
हरदा। शहर के वार्ड क्रमांक 22 कुलहरदा स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बीती रात 100 साल पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। राहत की बात यह रही कि मकान गिरते समय कोई नीचे मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।
दो महीने पहले दी थी सूचना
मकान मालिक जावेद अहमद पटेल के मुताबिक, उन्होंने दो महीने पहले ही एसडीएम हरदा और नगरपालिका को लिखित आवेदन देकर मकान की जर्जर हालत से अवगत कराया था। नगरपालिका ने नोटिस जारी कर मकान को स्वयं गिराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
[rrelpost]
आधा हिस्सा अभी भी दे रहा हादसे को न्योता
हादसे के बाद भी मकान का आधा हिस्सा बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ते से स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। रहवासियों ने प्रशासन से शेष बचे जर्जर हिस्से को तत्काल और सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved