img-fluid

250 करोड़ खर्च होंगे इंदौर के अहिल्या स्मारक और महेश्वर के लोक पर

August 31, 2026

पुराने आरटीओ भवन में चल रहा है काम, अभी पहले चरण पर 40 करोड़ करेंगे खर्च, प्रमुख उद्योगपति सहित कई संस्थाओं ने भी किया दान

इंदौर। अहिल्या माता (Mother Ahilya) की स्मृतियों (Memories) को संयोए रखने के लिए इंदौर (Indore) में जहां लालबाग (Lalbaug) के पास पुराने आरटीओ भवन (RTO Building) में भव्य स्मारक निर्मित किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा महेश्वर में अहिल्या लोक भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए कैबिनेट ने भी मंजूरी दी है। इन दोनों प्रोजेक्टों पर लगभग 250 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी।


  • इंदौर के प्रोजेक्ट के लिए उद्योगपति सहित कई संस्थाओं ने दान राशि दी है। लालबाग के पास पुराने आरटीओ भवन परिसर को अहिल्याबाई होलकर स्मारक के लिए दिया गया है। इंदौर की 8 बार सांसद रही और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ताई इस स्मारक निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत रही और यहां तक कि कुछ समय पूर्व राजवाड़ा पर जो कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी उसमें मुख्यमंत्री के समक्ष पूरे प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन भी उनके द्वारा दिया गया था। इस प्रोजेक्ट से जुड़े समाजसेवी रामस्वरूप मूंदड़ा का कहना है कि लगभग 150 करोड़ रुपए की राशि इस अहिल्याबाई स्मारक प्रोजेक्ट पर खर्च की जाना है। पहले चरण में 40 करोड़ रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसमें इंदौर के जाने-माने उद्योगपति ने 5 करोड़ रुपए की राशि दान में दी है। वहीं अन्य प्रमुख संस्थाओं से भी राशि प्राप्त हुई है। वहीं राज्य के साथ-साथ केन्द्र सरकार से भी राशि प्राप्त करने के प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों ही ताई ने दिल्ली का दौरा किया था। लोकसभा अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों से उनकी मुलाकात हुई और उसमें भी इस अहिल्याबाई स्मारक को लेकर चर्चा की गई। वर्तमान में इस पुराने आरटीओ भवन के हॉल और अन्य जगह में स्मारक का काम चल रहा है। लाइट एंड साउंड शो भी रहेगा। साढ़े 3 एकड़ जमीन शासन ने दी है, जहां पर अहिल्या बाई से जुड़े और उनकी तस्वीरों का संग्रहण संग्रहालय बनाने के साथ भव्य स्मारक निर्माण भी होगा। इसके लिए प्रसिद्ध इतिहासकारों, सिनेमेटोग्राफो से भी चर्चा की जा रही है। स्मारक में थ्री डी पेंटिंग, भित्ती चित्र, म्यूनरल्स के साथ अहिल्या बाई से जुड़े सभी ऐतिहासिक कृतियों को भी रखा जाएगा। स्मारक में चम्पा बावड़ी और शिव मंदिर की ओर से भव्य प्रवेश द्वार बनेगा, अहिल्या उद्यान, अहिल्या घाट सहित अन्य निर्माण भी होंगे। इसी तरह शासन महेश्वर में महाकाल लोक की तर्ज पर अहिल्या लोक निर्माण करवा रहा है। इस पर भी 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की जाना है।

    Share:

  • ओली रॉबिन्सन का कहर और पाकिस्तान की बेबसी लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की बड़ी जीत से सीरीज पर कब्जा

    Mon Aug 31 , 2026
    नई दिल्ली। लॉर्ड्स (Lord’s)के ऐतिहासिक मैदान (Historic ground)पर इंग्लैंड(England) ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 194 रन की बड़ी जीत दर्ज की और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज(Test series) पर कब्जा जमा लिया। इंग्लैंड की इस जीत के साथ पाकिस्तान के लिए सीरीज का संघर्ष और भी मुश्किल हो गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved