img-fluid

कौशांबी की पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, आस-पास के मकान हुए ध्वस्त

August 31, 2026

कौशांबी। कौशांबी जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर एक पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट हुआ है। धमाका इतना जोरदार बताया जा रहा है कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त और ध्वस्त होने की सूचना है। हादसे में चार से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है, हालांकि मृतकों की संख्या की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

दरअसल, कौशांबी में सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिपरी और पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र की सीमा पर आदित्य नाम से संचालित बताए जा रहे पटाखा गोदाम में अचानक तेज विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आने से कई मकानों के क्षतिग्रस्त और कुछ मकानों के ध्वस्त होने की सूचना है।


  • हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल भी मौके पर पहुंचकर मलबे में किसी के दबे होने की आशंका को देखते हुए बचाव अभियान में जुटे हैं। हादसे में चार से ज्यादा लोगों के हताहत होने की सूचना सामने आ रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता राहत एवं बचाव कार्य है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धमाका किस वजह से हुआ और गोदाम में कितनी मात्रा में पटाखे रखे गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल इस हादसे में हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। जैसे-जैसे प्रशासन की ओर से जानकारी सामने आएगी, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

    Share:

  • Promo Kódy Gratorama Casino: Kde Je Najít A Jak Uplatnit

    Mon Aug 31 , 2026
    Co Jsou Promo Kódy V Gratorama Casino A Proč Je Čeští Hráči Hledají Promo kód v Gratorama Casino je krátký kód, který může odemknout konkrétní bonus nebo zvýhodnění v rámci aktuálních akcí. V praxi jde nejčastěji o způsob, jak aktivovat speciální nabídku pro vklad, získat balíček volných her, nebo se zapojit do promo kampaně bez […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved