img-fluid

MP: झाड़ियों में पड़ा मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, प्रेमी पर हत्या का शक

August 31, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। सोमवार रात घर लौटने की बात कहने वाली किशोरी का मोबाइल अचानक बंद हो गया और मंगलवार सुबह उसका शव कैंसर पहाड़िया मार्ग पर झाड़ियों में पड़ा मिला। शव के गले पर कसने के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। परिजन ने किशोरी के परिचित युवक ईशान खान पर हत्या का शक जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र का है। मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर काम करती थी। परिजन के मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर किशोरी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही घर पहुंच रही है, लेकिन बातचीत के करीब 10 मिनट बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर रात तक बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिवार की चिंता बढ़ गई। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और कंपू थाने पहुंचकर गुमशुदगी और अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस और परिजन पूरी रात किशोरी की तलाश करते रहे।


  • मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कैंसर पहाड़िया रोड पर झाड़ियों के बीच एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को बुलाकर शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने महलगांव निवासी ईशान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि किशोरी और ईशान के बीच प्रेम प्रसंग था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से युवक उसे परेशान कर रहा था। मृतका के मामा का दावा है कि किशोरी ने पहले ही अपनी मां से कहा था कि अगर उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए ईशान जिम्मेदार होगा।

    परिजनों के अनुसार, दुकान पर काम करने वाली अन्य लड़कियों ने भी बताया कि घटना वाले दिन दोपहर में ईशान का फोन आया था और वह किशोरी को धमका रहा था। परिवार का आरोप है कि युवक को समझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन थाने में शिकायत नहीं की गई। वहीं कंपू थाना पुलिस का कहना है कि गले पर चोट के निशान मिले हैं और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू से जांच कर रही है। अब सवाल यही है कि आखिर सोमवार रात किशोरी के साथ क्या हुआ और उसे मौत के घाट तक कौन ले गया?

    Share:

  • 4 रुपये में करो बच्चे का पोषण, इतना ही दे रही सरकार, यह कैसा सशक्तिकरण...महंगाई ने बढाई मुश्किल

    Mon Aug 31 , 2026
    6 माह में 34 ग्राम, 13-24 माह में 44 ग्राम और उम्र के साथ बढ़ती गई भोजन की मात्रा मेहनत और सामान का रेट वही इन्दौर। कुपोषित बच्चों के लिए सरकार ने एक-एक ग्राम पोषण का हिसाब रखा है, लेकिन यह पोषण आहार तैयार करने वाली महिलाओं की मेहनत का हिसाब महज 4 रु प्रति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved