img-fluid

‘अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ें’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर बोले पीएम मोदी

September 01, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति (Russian President) व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली. बैठक में भारत-रूस के द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और आर्थिक सहयोग के साथ यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत के शांति और संवाद के रुख को दोहराया.

राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए दुनिया को ‘अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत’ की ओर बढ़ना होगा. उन्होंने कहा, ‘हमें मानवता की भलाई के लिए Endless War से End of War की ओर बढ़ना होगा.’


  • पीएम मोदी ने यूक्रेन मुद्दे पर भारत की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत इसके समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए और मौजूदा परिस्थितियों में पूरी मानवता को इसकी जरूरत है.

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बैठक के दौरान भारत और रूस के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत ध्यान और दिलचस्पी की महत्वपूर्ण भूमिका है. पुतिन ने भारत-रूस व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर भी सकारात्मक रुझान की बात कही.

    उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार टर्नओवर में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पर्यटन के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ा है. पुतिन के मुताबिक, साल 2025 में भारत और रूस के बीच पर्यटकों की आवाजाही में 16 फीसदी की वृद्धि हुई.

    सितंबर में भारत आएंगे पुतिन
    बैठक में राष्ट्रपति पुतिन की प्रस्तावित भारत यात्रा का भी जिक्र हुआ. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन के लिए पुतिन की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी. सूत्रों के मुताबिक, मोदी और पुतिन की बातचीत में वैकल्पिक सप्लाई रूट, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहे. दोनों देश बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

    प्रतिबंधों के बीच भी भारत-रूस एकजुटता का संदेश
    मोदी-पुतिन की मुलाकात को मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत और रूस की साझेदारी के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक से यह संदेश भी सामने आया कि प्रतिबंध हों या न हों, भारत और रूस के बीच एकजुटता और सहयोग कायम है. बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन Nomad Games कार्यक्रम के लिए भी साथ रवाना हुए.

    दोनों नेताओं का एक ही गाड़ी में कार्यक्रम के लिए जाना बिश्केक की सड़कों पर एक बार फिर मोदी-पुतिन की ‘कार डिप्लोमेसी’ की तस्वीर के तौर पर सामने आया. दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बैठक के अलावा इस दौरान भी बातचीत का मौका मिला.

    Share:

  • मुंबई में महंगाई का डबल झटका, CNG-PNG महंगी, ऑटो और काली-पीली टैक्सी के किराया में भी बढ़ोत्‍तरी

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) में सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगी हो गई है। एक सितंबर से महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और घरेलू PNG के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai Metropolis) में ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) और काली-पीली टैक्सियों (Taxis) का न्यूनतम किराया भी बढ़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved