img-fluid

मुंबई में महंगाई का डबल झटका, CNG-PNG महंगी, ऑटो और काली-पीली टैक्सी के किराया में भी बढ़ोत्‍तरी

September 01, 2026

नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) में सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगी हो गई है। एक सितंबर से महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG और घरेलू PNG के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही मुंबई महानगर क्षेत्र (Mumbai Metropolis) में ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) और काली-पीली टैक्सियों (Taxis) का न्यूनतम किराया भी बढ़ गया है। यानी एक तरफ निजी वाहनों से सफर महंगा हुआ है तो दूसरी ओर सार्वजनिक परिवहन के लिए भी ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

CNG के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़े
महानगर गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 2 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अब CNG 88 रुपए प्रति किलो मिलेगी। नई दर एक सितंबर की आधी रात से लागू हो गई है।

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे पश्चिम एशिया में जारी तनाव को वजह बताया है। MGL के अनुसार, इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ी हैं और कंपनी की लागत पर असर पड़ा है। CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जरूरी गैस का बड़ा हिस्सा महंगे दामों पर आयातित स्पॉट RLNG से लिया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि मौजूदा बढ़ोतरी बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ही कवर करेगी, लेकिन इससे ग्राहकों को गैस की नियमित आपूर्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

13 लाख CNG वाहन मालिकों पर असर
CNG की कीमत बढ़ने का असर मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, लातूर और धाराशिव के अलावा कर्नाटक के चित्रदुर्ग और दावणगेरे में MGL नेटवर्क से CNG लेने वाले करीब 13 लाख वाहन मालिकों पर पड़ेगा। वहीं घरेलू PNG के करीब 30 लाख उपभोक्ताओं को अब प्रति SCM 1 रुपए ज्यादा चुकाना होगा। इससे पहले दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गैस आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी CNG के दाम 3.89 रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 86.98 रुपए प्रति किलो कर दिए थे।


  • अब ऑटो और टैक्सी से सफर भी महंगा
    CNG के साथ मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो और टैक्सी से सफर करना भी महंगा हो गया है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने किराया बढ़ाने को मंजूरी दी है।

    ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया: 26 से बढ़कर 27 रुपए
    काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया: 31 से बढ़कर 33 रुपए
    ऑटो किराया: 17.14 से बढ़कर 18.22 रुपए प्रति किलोमीटर
    टैक्सी किराया: 20.66 से बढ़कर 21.90 रुपए प्रति किलोमीटर

    टैक्सी में पहले 1.5 किलोमीटर के लिए 31 रुपए देने पड़ते थे, अब इसके लिए 33 रुपए चुकाने होंगे।

    ड्राइवरों को मीटर अपडेट कराने का समय
    RTO अधिकारियों के मुताबिक ऑटो और टैक्सी चालक अपने इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नई किराया दरों के अनुसार कैलिब्रेट करा सकते हैं। इसके अलावा RTO से मंजूर किराया तालिका भी वाहन में प्रदर्शित की जा सकती है। मीटर को दोबारा कैलिब्रेट कराने के लिए ड्राइवरों को नवंबर के अंत तक तीन महीने का समय दिया गया है। तय समय सीमा में मीटर अपडेट नहीं कराने वाले ड्राइवरों पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

    मुंबई में 4.5 लाख से ज्यादा ऑटो, 50 हजार टैक्सियां
    मुंबई महानगर क्षेत्र में साढ़े चार लाख से ज्यादा ऑटो रिक्शा और 50 हजार से अधिक काली-पीली टैक्सियां चलती हैं। इनमें से ज्यादातर वाहन CNG से चलते हैं। ऐसे में गैस की कीमत और किराए में एक साथ हुई बढ़ोतरी का सीधा असर यात्रियों और वाहन चालकों दोनों पर पड़ने की संभावना है।

    गौरतलब है कि मुंबई में इससे पहले ऑटो-टैक्सी किराए में बढ़ोतरी फरवरी 2025 में हुई थी। करीब 18 महीने बाद एक बार फिर किराया बढ़ाया गया है।

    Share:

  • MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये

    Tue Sep 1 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious students) का आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 1 सितंबर को प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved