img-fluid

MP: ग्वालियर में छात्रा की हत्या का खुलासा…. शादी से इनकार पर प्रेमी ने मारकर झाड़ियों में फेंका था शव

September 01, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) कम्पू थाना क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया (Cancer Pahariya) पर 16 साल की नाबालिग (16-Year-old Minor) की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है. प्रेम-प्रसंग (Love affair) और शादी से इनकार करने पर युवती का गला घोंटकर हत्या की गई और शव झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे. कम्पू पुलिस ने मुख्य आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल बलेनो कार जब्त कर ली है।

मृतका मूल रूप से अवाडपुरा की रहने वाली थी, 8वीं क्लास की छात्रा थी. घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने से वह नया बाजार स्थित मणी साड़ी की दुकान पर काम करती थी. परिजनों के मुताबिक 30 अगस्त रविवार सुबह 9 बजे वह रोज की तरह दुकान पर गई थी. लेकिन रात 8 बजे तक घर नहीं लौटी तो चिंता हुई. दुकानदार ने बताया कि वह काफी पहले निकल चुकी है. रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद देर रात 12 बजे परिजनों ने कम्पू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और महलगांव निवासी ईशान खान पर शक जताया।


  • 31 अगस्त सोमवार सुबह राहगीरों ने कैंसर पहाड़िया की सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची. गले पर कसने के निशान मिले. परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराई गई तो मृतका की पहचान अनन्या (परिवर्तित नाम) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी ईशान खान मृतका से शादी करने का दबाव बना रहा था, जबकि युवती राजी नहीं थी. इसी को लेकर वह धमकी भी दे रहा था. 30 अगस्त की रात उसकी कार युवती के घर के आसपास भी देखी गई थी।

    पुलिस ने ऐसे किया हत्याकांड का खुलासा
    परिजनों ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल भी सौंपा है जिसमें दोनों के बीच के ऑडियो और व्हाट्सएप चैट हैं. SSP ग्वालियर धर्मवीर सिंह के निर्देश पर ASP शहर, CSP इंदरगंज रोबिन जैन और CSP विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में 5 टीमें बनाई गईं. CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से महलगांव गली नंबर-3 से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त की शाम 6 बजे वे परिचित से बलेनो कार मांगकर लाए, साड़ी दुकान की रेकी की और रात करीब 9 बजे KRG कॉलेज के पास से युवती को जबरदस्ती कार में बैठा लिया. कैंसर पहाड़िया ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और रात 11 बजे कार वापस कर दी. CSP रोबिन जैन का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • इंदौर: सपना-संगीता सिनेमा से वसूली कम्पाउंडिंग फीस की 1 करोड़ 40 लाख की राशि ब्याज सहित प्राधिकरण को लौटाना पड़ेगी

    Tue Sep 1 , 2026
    अवमानना याचिका पर भी मांगना पड़ी हाईकोर्ट से माफी पहले सपना-संगीता सिनेमा, उसके बाद बना मल्टीप्लेक्स नगर तथा ग्राम निवेश ने किया अभिन्यास भी मंजूर प्राधिकरण ने भी मल्टीप्लेक्स के लिए जारी कर दी एनओसी व्यावसायिक शोरूम खुलने पर लीज शर्तों के उल्लंघन की कार्रवाई भी की अदालती आदेश पर लीज बहाली के साथ देना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved