
एक मंजिल और शेड अवैध रूप से बनाए जाने की शिकायत
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की रिमूवल टीम (Removal Team) ने आज नगर निगम चौराहे (Municipal Corporation Intersection) के समीप बने न्यू जिंस होम पर कार्रवाई कर वहां अवैध रूप से बनाई गई तीसरी मंजिल के हिस्सों और चौथी मंजिल पर टीन शेड का निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में लोकायुक्त को कुछ लोगों द्वारा शिकायत की गई थी।
नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और इसी के चलते आज सुबह झोन 3 की बीओ पल्लवी पाल और कई अन्य अधिकारियों की टीम रिमूवल अमले के साथ कार्रवाई के लिए नगर निगम चौराहे के समीप बने न्यू जिंस होम पर कार्रवाई के लिए पहुंचे। बीओ पाल के मुताबिक न्यू जिंस होम की तीसरी मंजिल के कई हिस्सों में अवैध रूप से निर्माण कर लिया था, जिन्हें रिमूवल कर्मचारियों की मदद से तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। आसपास के कई मकान बिल्डिंग से सटे होने के कारण पोकलेन और जेसीबी से कार्रवाई नहीं करते हुए रिमूवल टीम के कर्मचारियों की मदद से कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों का कहना है कि वहां बनी चौथी मंजिल के हिस्से में भी अवैध रूप से टीन शेड लगाने के साथ-साथ कई हिस्से कवर कर लिए थे, जिन्हें भी हटाया जा रहा है। रिमूवल टीम के कर्मचारी बड़े हथौड़े और घन लेकर तोड़फोड़ में जुटे हुए थेे और पूरी कार्रवाई दिनभर चलने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved