img-fluid

सिंहस्थ के लिए उज्जैनवासियों का स्वैच्छिक सहयोग दुनिया के लिए मिसाल

September 01, 2026

  • महाकाल की पाँचवीं सवारी के दौरान सीएम डॉ. यादव बोले-हिंदू-मुस्लिम सभी ने विकास के लिए खुद हटाए मकान, मंदिर-मस्जिद और गुरुद्वारे

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों के बीच शहरवासियों के मिल रहे स्वैच्छिक सहयोग को मुख्यमंत्री ने दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। सोमवार को बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी के रामघाट पहुंचने के बाद प्रसारण कक्ष से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि काल और गौरव की नगरी है।



  • बाबा महाकाल की कृपा से शहर अपने पुराने गौरव को फिर हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए उज्जैन में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों में शहर के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है। हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने विकास के लिए अपने मकान तक स्वयं तोड़े हैं। लोगों ने स्वेच्छा से मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे तक हटाकर विकास का रास्ता आसान किया है। नागरिकों का यह सहयोग केवल मध्यप्रदेश या भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय उदाहरण है।

    महाकाल की सवारी से जुड़ा देश-दुनिया का जनमानस
    बाबा महाकाल की पांचवीं सवारी का जनसंपर्क विभाग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इससे लाखों-करोड़ों श्रद्धालु घर बैठे सवारी के साक्षी बने। देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भी प्रसारण देखा। सवारी मार्ग पर घरों की छतों और रास्तों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में बाबा महाकाल के दर्शन को लेकर उत्साह और उमंग नजर आई।

    महाकाल लोक के बाद धार्मिक पर्यटन को नई पहचान
    सीएम ने कहा महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन से सनातन संस्कृति और धार्मिक पर्यटन की धारा पूरी दुनिया तक पहुंची है। अब मध्यप्रदेश की प्राकृतिक, वन्य, नैसर्गिक और पुरातात्विक विरासत से भी दुनिया को परिचित कराया जाएगा। सरकार प्रदेश के ऐसे सभी पर्यटन स्थलों को नई पहचान देने के लिए काम कर रही है।

    भारत की संस्कृति को जोडऩे वाला आयोजन
    उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को जोडऩे वाले हैं। सावन-भादौ में निकलने वाली सवारी इसी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। दो सोमवार तक महाकाल नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देंगे। सीएम ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास के साथ जनकल्याण को गति देना है। सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैन को फिर उत्कृष्टता की ओर ले जाने और सिंहस्थ-2028 को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    Share:

  • चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन फिर शुरू, 22 फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी की मांग

    Tue Sep 1 , 2026
    चंडीगढ़। पंजाब के किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर चंडीगढ़ बॉर्डर पर आंदोलन तेज कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान मंगलवार को चंडीगढ़ बॉर्डर पहुंचे। संयुक्त किसान मोर्चा यानी कि SKM की ओर से 1 सितंबर से 7 सितंबर तक एक सप्ताह का धरना दिया जा रहा है। किसानों ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved