img-fluid

सोशल मीडिया पर ध्यान खींचने और रील बनाने के चक्कर में बीच सड़क हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, ​जुनी इंदौर पुलिस ने की कार्रवाई

September 01, 2026

इंदौर। इंदौर में सोशल मीडिया पर ​वायरल होने और रील्स बनाने का खुमार अब युवाओं पर भारी पड़ने लगा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहाँ बीच सड़क पर थार गाड़ी रोककर उसके बोनट पर केक काटने और हुड़दंग मचाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ जुनी इंदौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला रक्षाबंधन की रात 28 अगस्त का है, जब थार गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर रील्स बनाकर वायरल की गई थीं। शुरुआत में क्षेत्राधिकार को लेकर भ्रम के बाद जुनी इंदौर पुलिस ने थार का चालान काटकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस के शिकंजे के बाद आरोपी युवक आर्यन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने कृत्य के लिए माफी मांगता नजर आ रहा है।


  • इंदौर शहर में पब्लिसिटी और सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए यातायात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 28 अगस्त रक्षाबंधन की देर रात करीब 12 बजे एक थार गाड़ी को बीच सड़क पर खड़ा कर उसके बोनट पर केक काटकर आपत्तिजनक स्थिति में रील बनाई गई थी।

    ​घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। शुरुआत में पुरानी इंदौर और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर भ्रम था, लेकिन स्थिति स्पष्ट होते ही जुनी इंदौर पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली थार गाड़ी का विधिवत चालान काटा और वाहन स्वामी के साथ-साथ खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताने वाले युवक आर्यन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।​पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का असर यह हुआ कि आरोपी युवक का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए कान पकड़कर माफी मांग रहा है। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रील बनाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Share:

  • Apple Enters a New Era: John Ternus Takes Over as CEO, Tim Cook Becomes Executive Chairman

    Tue Sep 1 , 2026
    New Delhi: Apple is entering a historic new chapter as longtime CEO Tim Cook steps down from the company’s top executive role after 15 years. Effective September 1, 2026, John Ternus, Apple’s former Senior Vice President of Hardware Engineering, will take over as the company’s new CEO. Cook became Apple CEO in 2011, succeeding the […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved