img-fluid

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सरकारी अधिकारी बनकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से 50,000 की ठगी

September 02, 2026

इंदौर। इंदौर में साइबर ठगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरकारी अधिकारी बनकर सीधे आम जनता और कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र से ठगी का ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ खुद को नायब तहसीलदार बताने वाले एक शातिर बदमाश ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। जालसाज ने आंगनवाड़ी के शौचालय मरम्मत का पैसा खाते में ट्रांसफर करने का झांसा दिया और फर्जी ट्रांजैक्शन का खेल रचकर महिला के खाते से 50 हजार रुपये साफ कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। बाणगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नंबरों की सर्विलांस जांच शुरू कर दी है।


  • इंदौर शहर में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के नए-नए तरीकों से आम नागरिक परेशान हैं। बाणगंगा थाना क्षेत्र के नंद नगर की रहने वाली केशकली पाल यादव जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ अस्पताल में भी सेवाएं देती हैं 4 अगस्त की दोपहर साइबर जालसाजी का शिकार हो गईं।​पीड़िता के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को नायब तहसीलदार बताया। ठग ने महिला से कहा कि आंगनवाड़ी के शौचालय मरम्मत का पैसा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है।पीड़िता को विश्वास में लेने के लिए जालसाज ने पहले उसके खाते में 10 रुपये भेजे और पुष्टि कराई। इसके बाद उसने 39,990 के फेल ट्रांजैक्शन का फर्जी मैसेज भेजा और तकनीकी खराबी बताकर फिर से 15,000 और 35,000 के दो फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाए।​पैसे खाते में आने के बजाय पीड़िता के ही बैंक अकाउंट से 50,000 कटकर ठग के खाते में चले गए। जैसे ही खाते से पैसे कटने का मैसेज आया, पीड़िता के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला बाणगंगा थाने स्थानांतरित हुआ। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी नंबर और बैंक डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।

    Share:

  • इंदौर में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर 17.40 लाख की ठगी

    Wed Sep 2 , 2026
    इंदौर। इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कराने के नाम पर हुई 17 लाख 40 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में एरोड्रम पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ चुकी है। दरअसल, मार्च 2026 में एरोड्रम थाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved