
बिहार की एक पंचायत में 48 घंटे का ‘ग्रीन लॉकडाउन’ लगाया गया. इस दौरान गांव में खेतों में काम, मजदूरी, और अनावश्यक आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई. इतना ही नहीं बाहरी यहां बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई. पेड़-पौधे, पत्तियां, घास और तिनका तोड़ने से भी मना कर दिया गया. ये सबकुछ किया गया बिहार में नेपाल सीमा से सटे पश्चिमी चंपारण के थारू बहुल संतपुर-सोहरिया पचांयत में.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved