img-fluid

इंदौर: रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर फिर, यातायात पुलिस का सख्त एक्शन

September 03, 2026

इंदौर। इंदौर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। लगातार जागरूकता और चालानी कार्रवाई के बावजूद रॉन्ग साइड वाहन चलाने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों पर अब एफआईआर दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस ने चार लोगों को चिन्हित कर अन्नपूर्णा थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी कर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


  • इंदौर यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के चालान भी बनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई वाहन चालक चौराहों पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं। इसी तरह का मामला चाणक्यपुरी चौराहे पर सामने आया, जहां चार वाहन चालकों को रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए चिन्हित किया गया। पुलिस के मुताबिक, इनके इस कृत्य से सड़क पर हादसे की स्थिति बन रही थी। मामले में अन्नपूर्णा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 125 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ जांच के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

    डीसीपी यातायात ने साफ किया कि अब नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी। लापरवाही से दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ एफआईआर सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • जन्मसिद्ध नागरिकता पर ट्रंप को बड़ा झटका, जज ने नया आदेश रोका; सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

    Thu Sep 3 , 2026
    वॉशिंगटन। अमेरिका में जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई कोशिश को बड़ा झटका लगा है। मैरीलैंड की संघीय जज डेबोरा एल. बोर्डमैन ने ट्रंप प्रशासन के नए कार्यकारी आदेश पर रोक लगाते हुए प्रारंभिक निषेधाज्ञा जारी की है। जज ने यह रोक उस समय लगाई जब अप्रवासी परिवारों और अधिकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved