img-fluid

MP: चरित्र शंका में खूनी खेल, पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर हादसा बताने की कोशिश

September 03, 2026

बड़वानी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले खेतिया थाना क्षेत्र के बांदरिया बड़ गांव में चरित्र शंका के चलते एक 62 साल की महिला ने अपने 65 साल के पति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति सालों से पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसे ताने देता था, जिससे महिला परेशान थी। हत्या के बाद उसने इसे हादसा बताने की कोशिश की।

बड़वानी खेतिया थाना प्रभारी सुखलाल भवर ने गुरुवार को इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि द्वारकी बाई को बुधवार शाम गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान उसके पति उधम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 30 अगस्त की देर रात पति-पत्नी के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था। द्वारकी बाई ने पुलिस को बताया कि 62 साल की उम्र में भी पति उसके चरित्र पर शक करते थे। वह सालों से उसे ताने देते थे, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान थी।


  • पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद रात में जब उधम सिंह सो रहा था, तब द्वारकी बाई ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। दंपती के चार बेटे और एक बेटी है। चारों बेटे काम के लिए गांव से बाहर रहते हैं। इनमें से एक बेटा दिव्यांग है। घटना के समय परिवार का कोई सदस्य गांव में मौजूद नहीं था।

    राजपुर एसडीओपी बीएल अटोदे के अनुसार, हत्या के बाद द्वारकी बाई ने घटना को छिपाने की कोशिश की। उसने उधम सिंह के शव को एक टीन की चादर पर रखा था, जिस पर खून के निशान पड़ गए थे। महिला ने परिजनों और ग्रामीणों को बताया कि उसके पति अचानक गिर गए थे। उसने कहा कि टीन शेड के धारदार हिस्से से चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। महिला ने इस कहानी के आधार पर मौत को हादसा बताने की कोशिश की। उसी के कहने पर परिवार ने अगले दिन सुबह ही उधम सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

    Share:

  • वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों को युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वाराणसी में बाढ़ प्रभावितों को युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के (To provide Relief to Flood Victims in Varanasi on War Footing) निर्देश दिए (Issued Instructions) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में बाढ़ की स्थिति को लेकर मेयर अशोक तिवारी और कलेक्टर सत्येंद्र कुमार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved