img-fluid

इंदौर में वार्ड 60 का चुनाव अटका, हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोक

September 03, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के वार्ड 60 के चुनाव फिलहाल अटक गए हैं। हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसारी का चुनाव शून्य घोषित करने वाले निचली अदालत के आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर जिला न्यायालय ने नामांकन शपथपत्र में संपत्ति, देनदारियों और अन्य जरूरी जानकारियां छिपाने के आधार पर सुनहरा अंसारी का निर्वाचन रद्द कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पार्षद ने हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर स्टे लगाते हुए फिलहाल राहत दे दी है। इस कानूनी प्रक्रिया के चलते वार्ड 60 के राजनीतिक भविष्य पर संशय बना हुआ है। सीनियर एडवोकेट विशाल बाहेती ने सुनहरा अंसारी की ओर से तर्क रखे। अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।


  • Share:

  • यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, जयशंकर का बड़ा बयान

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 से जारी युद्ध को खत्म करने में मदद की पेशकश भारत की तरफ से की गई है. इससे जुड़ा एक बयान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने यूक्रेन दौरे के दौरान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत, रूस और यूक्रेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved