img-fluid

इंदौर: परसों सफाईकर्मी रहेंगे छुट्टी पर, कलेक्टर, मेयर, कमिश्नर और विधायक थामेंगे झाड़ू

September 04, 2026

इंदौर। कल गोगानवमी (Goga Navami) के चलते सफाई कर्मचारी (Cleaning staff) पर्व मनाने में जुटेंगे और 6 सितम्बर को सुबह छुट्टी पर रहेंगे, जिसके कारण कलेक्टर, मेयर, कमिश्नर (Collector, Mayor, Commissioner) और विधायक (MLA) से लेकर कई अफसर झाड़ू थामेंगे और शहर की सड़कों की सफाई करेंगे। यह अभियान राजबाड़ा और कई अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शुरू होगा।


  • हर वर्ष गोगानवमी के दूसरे दिन इंदौर के सारे सफाई कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं, जिसके चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए एनजीओ की टीमों की मदद से निगम कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाता है। महापौर टास्क फोर्स की टीमों को सफाई कार्यों में लगाया जाएगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक 6 सितम्बर को सारे सफाई कर्मचारी छुट््टी पर रहेंगे, जिसके चलते कलेक्टर शिवम वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, सभी अपर आयुक्त, कई विधायक, पार्षद और जनप्रतिनिधि राजबाड़ा चौक पर सुबह 7 बजे सफाई अभियान में भाग लेंगे और झाड़ू थामकर कई क्षेत्रों की सफाई करेंगे। राजबाड़ा के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी यह सफाई अभियान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जाएगा और इसमें सामाजिक संगठनों के साथ-साथ सिख समाज से लेकर कई समाजों के प्रतिनिधि, बैंकिंग संगठन के पदाधिकारी और मार्केट एसो. के साथ-साथ 15वीं बटालियन की टीमें भी हिस्सा लेंगी। हर वार्ड के अलग-अलग क्षेत्रों में भी सफाई अभियान को लेकर निगम की प्लानिंग चल रही है और उस अभियान में भी रहवासी संगठनों को जोड़ा जाएगा।

    Share:

  • जयशंकर की जेलेंस्की से मुलाकात के बीच कीव पर रूसी ड्रोन हमला, यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले- भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बचाया

    Fri Sep 4 , 2026
    कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने दावा किया है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर (Volodymyr Zelenskyy) जब कीव में उनसे मुलाकात कर रहे थे, उसी दौरान रूस ने यूक्रेन (Russia – Ukraine) पर ड्रोन हमला किया। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस की ओर से जेट इंजन वाले ‘शाहेद’ ड्रोन लॉन्च किए गए थे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved