img-fluid

Airtel के यूजर्स को बड़ा तोहफा, 1 साल तक फ्री मिलेगा Duolingo Super

September 04, 2026

डेस्क: अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं और इसके लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Duolingo और Airtel ने मिलकर एक नया ऑफर शुरू किया है. इसके तहत Airtel के 37.6 करोड़ ग्राहक 12 महीने तक बिना पैसे दिए Super Duolingo इस्तेमाल कर सकेंगे. इस ऑफर में सिर्फ भाषा सीखने के लेसन ही नहीं मिलेंगे. यूजर्स AI की मदद से बोलने की प्रैक्टिस भी कर पाएंगे. साथ ही, वे अपनी गलतियों को देख सकेंगे और समझ सकेंगे कि उन्हें कहां सुधार करना है.

Super Duolingo इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को बिना एडवरटाइजमेंट के भाषा सीखने का मौका मिलेगा. यानी पढ़ाई करते समय बार-बार एडवरटाइजमेंट नहीं आएंगे. यूजर्स को अनलिमिटेड एनर्जी मिलेगी. इसके साथ AI की मदद से उसी समय बोलने की प्रैक्टिस भी कर सकेंगे. अपनी जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपनी पुरानी गलतियों को दोबारा देखकर उन्हें सुधार सकते हैं. इससे लोग सिर्फ लेसन पढ़कर आगे नहीं बढ़ेंगे, बल्कि नई भाषा बोलने की भी प्रैक्टिस कर पाएंगे.

इस ऑफर की सबसे अच्छी चीजों में से एक AI से बात करके भाषा सीखना है. इसकी मदद से यूजर उसी समय बोलने की प्रैक्टिस कर सकता है. आपको एक उदाहरण के तौर पर बताए तो, अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो सिर्फ नए शब्द याद करने के बजाय AI के साथ छोटी-छोटी बातें कर सकते हैं. इससे आपको अंग्रेजी बोलने की आदत बनाने और धीरे-धीरे अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है.


  • Duolingo एक जाना-माना भाषा सीखने वाला ऐप है. इसमें 40 से ज्यादा भाषाएं सीखने के लिए कोर्स मौजूद हैं. इस ऐप में भाषा सीखना थोड़ा मजेदार तरीके से किया जाता है. छोटे-छोटे लेसन और गेम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सीखना बोरिंग नहीं लगता. भाषाओं के अलावा Duolingo पर चेस , मैथमेटिक्स, म्यूजिक भी सीखा जा सकता है.

    यह ऑफर Airtel के मोबाइल, Wi-Fi और DTH ग्राहकों के लिए है. इसका फायदा लेने के लिए ग्राहक Airtel ऐप पर जा सकते हैं. खास बात यह है कि ऑफर लेने के लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. अगर आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो Airtel ऐप से इसे शुरू करके एक साल तक Super Duolingo इस्तेमाल कर सकते हैं.

    आज के समय में नई भाषा सीखना सिर्फ स्कूल की पढ़ाई के लिए जरूरी नहीं है. इससे पढ़ाई, नौकरी और दूसरे देशों में काम करने जैसे कई मौकों में मदद मिल सकती है. Airtel और Duolingo की इस साझेदारी से ज्यादा लोगों को अपने फोन पर आसानी से भाषा सीखने का मौका मिलेगा. खासकर वे लोग जो रोज थोड़ा समय निकालकर नई भाषा सीखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा काम की हो सकती है.

    Duolingo भारत के अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखते हुए अपने कोर्स बढ़ा रहा है. हाल ही में ऐप पर पंजाबी के जरिए अंग्रेजी सीखने का कोर्स भी शुरू किया गया है. इसके अलावा हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू के जरिए भी भाषा सीखने के ऑप्शन मौजूद हैं. इसका सीधा फायदा यह है कि लोग उस भाषा में नई भाषा सीख सकते हैं, जिसे वे पहले से अच्छी तरह समझते हैं.

    Duolingo India की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बहुत जरूरी मार्केट है. यहां छात्र, नौकरी करने वाले लोग और दूसरे कई लोग नई भाषा सीखना चाहते हैं. उनके मुताबिक, भाषा सीखना आसान और मजेदार होना चाहिए, ताकि लोग इसे अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना सकें. Airtel के साथ इस साझेदारी से Super Duolingo को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

    Airtel के योग्य ग्राहकों को Super Duolingo का यह ऑफर 12 महीने तक मिलेगा. इस दौरान उन्हें मौजूदा Super Duolingo सब्सक्रिप्शन में मिलने वाली सुविधाओं का फायदा मिलेगा. इस ऑफर पर कुछ नियम और शर्तें लागू हैं. इसलिए इसे शुरू करने से पहले Airtel ऐप में दी गई पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें.

    कुल मिलाकर, अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए काफी काम का हो सकता है. खासकर AI के साथ बोलने की प्रैक्टिस, अपनी गलतियां देखने और बिना विज्ञापन के सीखने जैसी सुविधाएं इसे और आसान बनाती हैं.

    Share:

  • सोने की बिक्री ठप होने से परेशान हुए कारोबारी, PM मोदी को लिखा पत्र

    Fri Sep 4 , 2026
    डेस्क: देश में सोने की घटती मांग के बीच ज्वैलरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों और संगठनों ने चिंता जताई है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने देश में सोने के कारोबार पर मंडरा रहे संकट को लेकर तत्काल सरकारी हस्तक्षेप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved