img-fluid

इंदौर के पूर्व एडीएम और प्रोटोकॉल विशेषज्ञ बीबीएस तोमर का निधन

September 04, 2026

इंदौर। प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता और बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचान बनाने वाले इंदौर के पूर्व अपर जिला कलेक्टर (एडीएम) बीबीएस तोमर का शुक्रवार शाम निधन हो गया। वे पिछले दो महीनों से गंभीर बीमारी के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

बीबीएस तोमर इंदौर में अपने लंबे प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान प्रोटोकॉल व्यवस्था संभालने के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे। वीवीआईपी दौरों से लेकर प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उनकी प्रशासनिक क्षमता, सूझबूझ और बेहतर प्रबंधन कौशल की अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा हमेशा सराहना की जाती थी।


  • तोमर की कार्यशैली ऐसी थी कि बड़े आयोजनों में आने वाले अतिथियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के साथ उनका सहज और सम्मानजनक व्यवहार चर्चा में रहता था। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से प्रशासनिक महकमे में अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को इंदौर के प्रशासनिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Sep 5 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी, शनिवार, 05 सितम्बर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- व्यापार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved