img-fluid

BRICS Summit: 10 दिन हाई अलर्ट पर रहेगी नई दिल्ली, 14 सितंबर तक 24 घंटे निगरानी…

September 05, 2026

नई दिल्ली. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) के दौरान नई दिल्ली (New Delhi) में व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनडीएमसी (NDMC) ने पूरे तंत्र को 24 घंटे निगरानी मोड में डाल दिया है। 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होने वाले सम्मेलन को देखते हुए पालिका केंद्र स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा। रात में भी एनडीएमसी के प्रमुख विभागों का एक-एक नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेगा। समस्या सामने आते ही संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। असबत्ता समन्वय एक बड़ी चुनौती रहेगी।

दिन में सिविल, हॉर्टिकल्चर, पब्लिक हेल्थ, एन्फोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल, ट्रांसपोर्ट, फायर और सिक्योरिटी विभाग अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी करेंगे। दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय की जिम्मेदारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई है। सीपीडब्ल्यूडी और अन्य एजेंसियों के नोडल अधिकारी भी लगातार संपर्क में रहेंगे। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के साथ उनके निस्तारण का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए नोडल अधिकारियों को लॉगबुक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिकायत मिलने से कार्रवाई तक का समय भी दर्ज होगा।


  • 15 हजार गमले लगाए जा रहे, 17 गोलचक्कर और 41 सड़कें सजेंगी
    ब्रिक्स सम्मेलन के लिए नई दिल्ली को चमकाने-संवारने का काम भी तेज कर दिया गया है। एनडीएमसी क्षेत्र में 17 प्रमुख गोलचक्करों पर सजावटी रोशनी लगाई जा रही है। पटेल चौक, विंडसर प्लेस, मंडी हाउस, तीन मूर्ति, लोक कल्याण, मान सिंह और प्रधानमंत्री गोलचक्कर समेत प्रमुख स्थानों को रोशन किया जाएगा। 11 बड़े होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर भी सजावटी रोशनी होगी। यह काम नौ सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। राजधानी के प्रमुख मार्गों और स्थानों पर एनडीएमसी की नर्सरियों में तैयार 15 हजार से अधिक गमले लगाए जा रहे हैं। 15 स्थानों पर फूलों से सजे बोर्ड और नौ जगह फूलों के फव्वारे लगाए जाएंगे।

    सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए 309 स्थानों को सजाया गया
    सम्मेलन मार्गों से जुड़ी 41 प्रमुख सड़कों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इनमें 32 सड़कों पर रंग-रोगन का काम पूरा हो चुका है। रात में सात मशीनों से यांत्रिक सफाई और 10 दबावयुक्त जल मशीनों से सड़कों की धुलाई होगी। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर नालों की गाद निकासी पूरी कर ली गई है और संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं। सम्मेलन की ब्रांडिंग के लिए 309 स्थानों को सजाया गया है। इनमें 154 डिजिटल स्क्रीन, 83 प्रचार पट्ट और 72 बस प्रतीक्षालय शामिल हैं।

    चिड़ियाघर तीन दिन रहेगा बंद
    ब्रिक्स सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय प्राणी उद्यान 11 से 13 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। प्रशासन ने तीन सितंबर को जारी आदेश में टिकट बुकिंग भी इन तारीखों के लिए बंद रखने को कहा है। हालांकि पशुओं की देखभाल और प्रबंधन से जुड़ी सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। 14 सितंबर से चिड़ियाघर फिर खोले जाने की उम्मीद है।

    ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस शनिवार को मोटर कारकेड की रिहर्सल करेगी। इसके मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखने की अपील की है। लोगों को सार्वजनिक परिवहन, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वाहन चालक निर्धारित डायवर्जन मार्गों और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर रास्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

    Share:

  • Apple में नए युग की शुरुआत: 15 साल बाद बदला CEO, एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने टिम कुक; जानें कितनी होगी नई सैलरी

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली . iPhone मेकर Apple सितंबर महीने की शुरुआत में बड़ा बदलाव हो चुका है. करीब 15 साल से कंपनी के CEO की कमान संभाल रहे टिम कुक ये पद जॉन टेर्नेस को सौंप चुके हैं. कंपनी ने टिम कुक के लिए एक न्यू पोस्ट तैयार किया है, जिसका नाम एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं. मीडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved