
नई दिल्ली . iPhone मेकर Apple सितंबर महीने की शुरुआत में बड़ा बदलाव हो चुका है. करीब 15 साल से कंपनी के CEO की कमान संभाल रहे टिम कुक ये पद जॉन टेर्नेस को सौंप चुके हैं. कंपनी ने टिम कुक के लिए एक न्यू पोस्ट तैयार किया है, जिसका नाम एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tim Cook को अब पैकेज 4.7 करोड़ डॉलर (लगभग ₹400 करोड़) का है. इसमें 20 लाख डॉलर की सैलरी शामिल होगी और 4.5 करोड़ डॉलर प्रस्तावित इक्विटी शामिल होगी.
SEC में सब्मिट डॉक्यूमेंट में बताया
कंपनी ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) में सब्मिट डॉक्यूमेंट में कंपनी ने बताया है कि मौजूदा सीईओ की बेस सैलरी बढ़ाकर 30 लाख डॉलर कर दी गई है.
फाइनेशियल ईयर 2027 के लिए उन्हें 5.5 करोड़ डॉलर डॉलर की टारगेट एनुअल इक्विटी भी मिल सकती है, जो उनके परफॉर्मेंस्ड पर बेस्ड है. Apple में 15 साल सीईओ रहे टिम कुक की सैलरी में कथित तौर पर 40 परसेंट तक की कटौती हई है.
टिम कुक के कार्यकाल के दौरान मजबूत हुई कंपनी
टिम के सीईओ कार्यकाल के दौरान कंपनी आर्थिक रूप से मजबूत हुई है. साथ ही कंपनी ने अमेरिका के साथ चीनी और भारत के साथ भी अच्छे रिश्ते तैयार किए हैं. कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क काफी कुछ चीन पर भी निर्भर है.
जॉन टर्नस बने Apple के नए CEO
टिम कुक द्वारा सीईओ का पद छोड़ने के बाद जॉन टेर्नेस ने संभाला है. टेर्नेस को 25 साल का हार्डवेयर का एक्सपीरियंस है. साथ ही उनका ऐपल के प्रोडक्ट डेलवलमेंट में अहम भूमिका रही है. ऐपल के सबसे स्लिम हैंडसेट iPhone Air में भी उनकी अहम भूमिका रही है.
9 सितंबर को ऐपल का बड़ा इवेंट
टेर्नेस का बतौर सीईओ पद संभालने के बाद अब वे 9 सितंबर को होने वाले इवेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही कंपनी इस साल होने वाला इवेंट के दौरान अपना पहला फोल्डेबल हैंडसेट iPhone Ultra Fold को लॉन्च करेगी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved