img-fluid

इन्दौर: बच्चों के अध्ययन के लिए बनाया जिज्ञासा रथ 6 माह में ही अटाला हुआ

September 05, 2026

सिटी बस पर बनाया था रथ, देखरेख के अभाव में हुआ भंगार, कांच फूटे, नेहरू पार्क में पटका

इन्दौर। छह माह (six months) पहले नगर निगम (Municipal council) ने छोटे स्कूली बच्चों (School children) के अध्ययन (studies) के लिए सिटी बस पर जिज्ञासा रथ (Jigyasa Rath) तैयार किया था और कुछ दिनों तक इसका उपयोग होता रहा, लेकिन अब उसे कबाड़ में पटक दिया गया है। उसके कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और साथ ही कांच भी फूट गए हैं। इस रथ को अब नेहरू पार्क में रख दिया गया है।


  • नगर निगम के कई विभागों द्वारा इससे पहले भी स्वच्छता को लेकर कई प्रयोग किए गए थे। चौराहों पर कबाड़़ से बनाई गई म्यूरल लगाई गई थीं और इसके साथ ही वर्कशाप विभाग में भी कई बड़ी गाड़ियों के सामानों से बगीचों को सजाने का काम किया गया था। कुछ माह पहले निगम ने बच्चों के अध्ययन के लिए जिज्ञासा रथ बनाया था, जो अलग-अलग क्षेत्रों में छोटे बच्चों के लिए उपलब्ध रहता था, लेकिन कुछ दिनों से देखरेख के अभाव में रथ कबाड़ में तब्दील हो गया और उसके कांच फूट गए। उसमें रखा सामान भी गायब होने लगा, जिसके चलते रथ को नेहरू पार्क में लावारिस पटक दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसका भी सुधार कार्य कराया जाएगा और बच्चों के अध्ययन के लिए उसे विभिन्न स्थानों पर खड़ा रखा जाएगा, ताकि उसमें बैठकर बच्चे शिक्षण का कार्य कर सकें।

    Share:

  • पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर पर चला बुलडोजर? भारत ने जताई चिंता, कहा- अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (Pakistan’s Punjab province) में एक सदी से अधिक पुराने हिंदू मंदिर (Hindu temple) को गिराए जाने की खबर को लेकर भारत ने कड़ी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान सरकार से मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है। विदेश मंत्रालय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved