img-fluid

इंदौर आने- जाने वाली 12 उड़ानें लेट

September 05, 2026

  • दिल्ली में खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों का संचालन प्रभावित
  • आने वाली उड़ानों में देरी का असर इंदौर से जाने वाली उड़ानों पर भी पड़ा, यात्री परेशान

इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर कल आने और जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को उड़ानों की लेटलतीफी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इंदौर आने वाली छह और यहां से जाने वाली छह उड़ानें तय समय से देरी से संचालित हुईं। कुछ उड़ानों में देरी एक घंटे से ज्यादा रही, जबकि सबसे ज्यादा देरी इंदौर-रायपुर उड़ान में 2 घंटे 45 मिनट की रही। लगातार उड़ानों के लेट होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में खराब मौसम के चलते देश के अधिकांश सेक्टर प्रभावित हुए। दिल्ली से सीधे इंदौर आने वाली और दिल्ली से अन्य शहरों से होकर आने वाली उड़ानें लेट हुईं। इन उड़ानों में सबसे ज्यादा इंडिगो की उड़ानें थीं। इसके साथ ही एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें भी लेट हुईं। गोवा से इंदौर आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-813 का निर्धारित समय शाम 4.35 बजे था, लेकिन यह शाम 7.08 बजे पहुंची। यानी इसमें 2 घंटे 33 मिनट की देरी हुई। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की 6ई-6829 उड़ान भी 2 घंटे 4 मिनट देरी से रात 8.49 बजे पहुंची। हैदराबाद से आने वाली 6ई-621 उड़ान का निर्धारित समय रात 9.50 बजे था, जबकि यह रात 11 बजे आई। इसी तरह आने वाली कुल 6 उड़ानें लेट हुईं।


  • दोनों उड़ानें लेट
    इंदौर आने वाली उड़ानों के देर से पहुंचने का असर उनके अगले सेक्टर की उड़ानों पर भी पड़ा। इंदौर-रायपुर 6ई-813 का निर्धारित समय शाम 5.10 बजे था, लेकिन यह रात 7.55 बजे रवाना हुई। इसमें 2 घंटे 45 मिनट की देरी हुई। इंदौर-दिल्ली 6ई-5301 शाम 7.25 बजे के बजाय रात 9.20 बजे रवाना हुई, जबकि इंदौर-मुंबई 6ई-6698 रात 10.20 बजे के बजाय रात 11.30 बजे रवाना हुई। इसी तरह आने वाली कुल 6 उड़ानों के कारण जाने वाली भी 6 उड़ानें देरी से रवाना हो सकीं।

    ये उड़ानें हुई लेट
    सेक्टर निर्धारित समय वास्तविक समय देरी
    इंदौर-रायपुर (6ई-813) 5.10 शाम 7.55 शाम 2 घंटे 45 मिनट
    गोवा-इंदौर (6ई-813) 4.35 शाम 7.08 शाम 2 घंटे 33 मिनट
    दिल्ली-इंदौर (6ई-6829) 6.45 शाम 8.49 रात 2 घंटे 4 मिनट
    इंदौर-दिल्ली (6ई-5301) 7.25 शाम 9.20 रात 1 घंटा 55 मिनट
    हैदराबाद-इंदौर (6ई-621) 9.50 रात 11.00 रात 1 घंटा 10 मिनट
    इंदौर-मुंबई (6ई-6698) 10.20 रात 11.30 रात 1 घंटा 10 मिनट
    मुंबई-इंदौर (6ई-5273) 8.00 रात 9.03 रात 1 घंटा 3 मिनट
    इंदौर-हैदराबाद (6ई-6916) 6.45 शाम 7.45 शाम 1 घंटा
    इंदौर-मुंबई (6ई-552) 8.40 रात 9.35 रात 55 मिनट
    दिल्ली-इंदौर (आईएक्स-1228) 6.20 शाम 7.14 शाम 54 मिनट
    मुंबई-इंदौर (एआई-2749) 7.10 शाम 8.00 रात 50 मिनट
    इंदौर-मुंबई (एआई-1780) 6.25 शाम 7.10 शाम 45 मिनट
    (जानकारी विमानतल प्रबंधन के अनुसार)

    Share:

  • महोबा में अधिवक्ता को घेरकर युवतियों और महिलाओं ने जूते-चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल होने पर नौ के खिलाफ केस दर्ज

    Sat Sep 5 , 2026
    नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के महोबा में एक अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब दो मिनट 12 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ युवतियां और महिलाएं अधिवक्ता को घेरकर पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके द्वारा अधिवक्ता के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved