img-fluid

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी हमले का दावा, आग के गोले में बदला ईरानी तेल टैंकर; CENTCOM ने जारी किया वीडियो

September 06, 2026

वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान (The United States and Iran) के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ओमान की खाड़ी में एक ईरानी तेल टैंकर (Iranian oil tanker) के डूबने का मामला सामने आया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावा किया है कि अमेरिकी कार्रवाई में ईरानी तेल टैंकर ‘एम/टी काइलो’ आग की लपटों में घिरने के बाद समुद्र में डूब गया। CENTCOM ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें टैंकर जलता हुआ और फिर समुद्र में समाता दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी कमान के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की ओर से अमेरिकी युद्धपोतों पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले के जवाब में की गई। अमेरिका ने ईरान के तीन कच्चे तेल ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाने का दावा किया है।

अमेरिकी हमले में टैंकर डूबने का दावा

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अमेरिकी सैन्य बलों की कार्रवाई के बाद एम/टी काइलो ओमान की खाड़ी में डूब गया। अमेरिकी पक्ष ने इसे ईरानी नौसैनिक क्षमता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई बताया है।

जारी किए गए वीडियो में टैंकर के एक हिस्से में भीषण आग लगी दिखाई देती है। इसके बाद जहाज समुद्र में डूबता नजर आता है। अमेरिका ने इस कार्रवाई को ईरानी हमले का जवाब बताया है।


  • ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर मिसाइल दागने का दावा किया

    ईरान की IRGC का दावा है कि उसने अमेरिकी नाकाबंदी और अपने जहाजों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के जवाब में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक पोत पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरानी पक्ष ने दावा किया कि हमले में अमेरिकी युद्धपोतों को नुकसान पहुंचा और उन्हें पीछे हटना पड़ा।

    हालांकि, अमेरिकी CENTCOM ने इन दावों को अलग तरीके से पेश किया। उसके मुताबिक, अमेरिकी विमानवाहक पोत और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक ईरानी हमलों से बच निकले और किसी भी अमेरिकी सैन्यकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    दो और तेल टैंकरों को निष्क्रिय करने का दावा

    अमेरिकी सेना ने यह भी दावा किया कि उसने ‘एम/टी डाउनी’ को खार्ग द्वीप के पास और ‘एम/टी स्टार्क 1’ को जास्क के पास स्थायी रूप से निष्क्रिय कर दिया। वहीं, ओमान की खाड़ी में मौजूद एम/टी काइलो पूरी तरह नष्ट होकर डूब गया।

    इस कार्रवाई के बाद अमेरिका ने ईरान के तेल कारोबार को लेकर भी कड़ा संदेश दिया है।

    पीट हेगसेथ की ईरान को खुली चेतावनी

    अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने ईरान को चेतावनी दी कि अगर उसकी सेना अमेरिकी नौसेना के जहाजों पर हमला करती है तो अमेरिका ईरान के तेल टैंकरों को निशाना बना सकता है।

    हेगसेथ के मुताबिक, ईरान को अमेरिकी नौसेना पर हमला नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर उसके तेल टैंकरों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का तेल टैंकर बेड़ा अमेरिकी सैन्य शक्ति के सामने बेहद कमजोर स्थिति में है।

    CENTCOM कमांडर ब्रैड कूपर ने भी कहा कि अमेरिकी जहाजों पर हमला होने की स्थिति में अमेरिका ईरान को और बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।

    ईरान ने बताया युद्ध अपराध

    दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की है। तेहरान ने इन कार्रवाइयों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन और युद्ध अपराध करार दिया है।

    अमेरिकी और ईरानी दावों में अंतर के बीच ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं ने क्षेत्रीय तनाव और बढ़ा दिया है। इससे यह आशंका भी गहरा गई है कि अमेरिका-ईरान टकराव अब सैन्य कार्रवाई के साथ-साथ वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर भी बड़ा असर डाल सकता है।

    Share:

  • सिंगापुर में भारतीयों पर घटिया और नस्ली टिप्पणियां..... सरकार ने दिए जांच के आदेश

    Sun Sep 6 , 2026
    सिंगापुर। सिंगापुर (Singapore ) के गृह मंत्री के. शनमुगम (Home Minister K. Shanmugam) ने भारतीयों (Indians) को लेकर इंटरनेट पर की जा रही नस्ली और आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि चीन-नेपाल (China-Nepal) में आई भीषण बाढ़ और एयर इंडिया (Air India) में सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines- SIA) के निवेश से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved