img-fluid

सागर में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत, 120 से ज्यादा का इलाज जारी, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

September 07, 2026

सागर। मध्य प्रदेश के सागर (Sagar, Madhya Pradesh) जिले में जहरीले शराब पानी से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 120 से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी है। मेडिकल कॉलेज में लगातार मरीज पहुंच रहे है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में जगह कम पड़ गई है। व्हीलचेयर पर बैठाकर इलाज किया जा रहा है।

सागर शराब कांड की होगी मजिस्ट्रियल जांच
मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 120 से ज्यादा लोगों का इलाज जारी है। वहीं सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध अवैध शराब के सेवन से हुई घटना मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए है।


  • नेता प्रतिपक्ष बोले- पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान में हिंदू खतरे में
    नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से ज्यादा हिंदुस्तान में हिंदू खतरे में है। उन्होंने पूछा कि कहां गए विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के नेता ? एक भी नहीं पहुंचा। कहां है प्रहलाद पटेल और उमा भारती ? सबसे ज्यादा लोधी समाज के लोगों की मौत हुई है। सिंघार ने यह भी कहा कि एसपी अनुराग सुजानिया का शराब से क्या कनेक्शन है ? वे जहां जाते हैं वहां जहरीली शराबकांड हो जाता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस जिला संगठन ने जहरीली शराब को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शराब यूपी से नहीं आई थी, एमपी की शराब थी। इसमें अधिकारी भी शामिल है, जिसमें आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना और संजय दुबे शामिल है।

    युवा कांग्रेस ने फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग
    इधर, राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला दहन किया। साथ ही इस्तीफे की मांग की। युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

    समाजवादी पार्टी बोली- आंकड़े छुपा रही सरकार
    समाजवादी पार्टी ने प्रेस कांग्रेस कर सरकार पर हमला बोला है। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार लगातार लोगों की जान ले रही है। अब तक 40-50 लोगों की जान जा चुकी है, सरकार डेटा को छुपा रही है। 110 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिसे लेकर पिछले छह महीने से समाजवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन करते हुए आई है। पिछले कुछ महीनों से लगातार हम कलेक्टर से लेकर सभी लोगों को ज्ञापन सौंपते हुए आए है।

    गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग
    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन मौतों के हत्यारे दोनों डिप्टी सीएम है, जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए। एसपी अनुराग सुजानिया जहां भी रहते हैं वहां जहरीली शराब से लोगों की मौतें होती है। कलेक्टर भी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की करीबी है। ललितपुर से जहरीली शराब आ रही है ये बात भी सामने आई है। ये लोग मरे नहीं है इनकी हत्या की गई है। बालाघाट में भी जो मौत हुई उसमें भी राजेंद्र शुक्ल की गलती है। इससे पहले छिंदवाड़ा में भी कफ सिरप की वजह से मौत हुई। तत्काल गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोषियों अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। वहीं रामेश्वर शर्मा के बयान पर मनोज यादव ने कहा कि ये देश को बांटने की बात करते हैं। ये फर्जी लोग है इनको तुरंत जेल में डाला जाना चाहिए।

    आबकारी मंत्री ने कहा- राजनीतिक रोटी सेक रही कांग्रेस
    आबकारी मंत्री और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस मौतों पर राजनीतिक रोटी सेक रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। छोटा या बड़ा अधिकारी भी अगर लिप्त है तो कार्रवाई होगी। सरकार इस मामले में गंभीर है। डिप्टी सीएम ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के आरोपों पर कहा कि जाति या धर्म देखकर नहीं होती।

    Share:

  • महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी - तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय

    Mon Sep 7 , 2026
    चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Tamilnadu Chief Minister Vijay) ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां (Derogatory Remarks against Women) बर्दाश्त नहीं की जाएंगी (Will not be Tolerated) । उन्होंने डीएमके के कई वरिष्ठ नेताओं पर सरकार में रहते हुए भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस विभाग के लिए ग्रांट की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved