img-fluid

मुख्यमंत्री के दुबई से लौटते ही होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

September 08, 2026

सागर जहरीली शराब मामले में नपेंगे बड़े अफसर

भोपाल। मुख्यमंत्री (CM) डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) 4 दिवसीय दुबई (Dubai) की निवेश यात्रा से बुधवार शाम को लौटेंगे। इसके बाद सागर (saagar) जिले में जहरीली शराब (Spurious liquor) से लोगों की मौतों के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होगी। साथ ही शासन एवं विभागाध्यक्ष स्तर के अन्य अधिकारियों की लंबित तबादला सूची भी जारी हो सकती है। इस फेरबदल में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावना है।


  • दरअसल, 6 सितंबर को मुख्यमंत्री के दुबई रवाना होने से पहले ही सागर में जहरीली शराब से 4 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। बाद में मौतों का आंकड़ा 25 पार पहुंच गया है। अभी भी 100 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में अभी तक सागर जिला स्तर के तीन आबकारी अफसर, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, एसडीओपी बंडा पर निलंबन की गाज गिर चुकी है। मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद सागर मामले में उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें कलेक्टर, एसपी, आईजी, डीआईजी समेत सागर के संभागीय आबकारी उपायुक्त, आबकारी आयुक्त पर तबादले की गाज गिर सकती है। साथ ही शासन स्तर पर भी विभाग के प्रमुख सचिव को भी हटाया जा सकता है। इस मामले में अभी तक जिला स्तर से ही कार्रवाई हो रही है। कलेक्टर ने न्यायिक जांच शुरू करवा दी है। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद उच्च स्तरीय बैठक में अफसरों पर कार्रवाई के साथ ही एसआईटी भी गठित की जा सकती है।

    Share:

  • दिल्ली में भवन गिरने की घटनाओं में कमेंटियां बनी, जांच हुई, पर जवाबदेही अब तक तय नहीं... MCD की व्यवस्था पर उठे सवाल

    Tue Sep 8 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में भवन गिरने के हादसों (Building Collapse Accidents) के बाद जांच समितियां (Inquiry Committees) गठित करने और रिपोर्ट तैयार करने का सिलसिला पुराना है। जांच रिपोर्टों में कई बार एमसीडी की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठे और अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, लेकिन हर मामले में कार्रवाई का परिणाम एक जैसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved