img-fluid

इंदौर: नारकोटिक्स विंग का धामनोद में छापा

September 09, 2026

11 लाख का 56 किलो गांजा जब्त, आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी

इंदौर। नारकोटिक्स विंग (Narcotics Wing) को कल एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने धामनोद (Dhamnod) में एक मकान पर छापा (raid) मारकर वहां से गांजे की 56 किलो की बड़ी खेप जब्त की। पुलिस ने इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह अब पुलिस की रिमांड पर है।


  • नारकोटिक्स विंग इंदौर के डीआईजी कुमार प्रतीक और डीएसपी संतोष हाड़ा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर में धामनोद का एक तस्कर पिछले कुछ सालों से गांजे की बड़ी सप्लाई कर रहा है। इस सूचना पर नारकोटिक्स विंग की एक टीम बनाकर धरमपुरी के कहार मोहल्ले में एक मकान पर कल छापा मारा गया। मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे को खोला गया तो उसमें गांजे की बड़ी खेप भरकर रखी गई थी। पुलिस ने 56 किलो गांजा जब्त किया। इस सिलसिले में विक्रम पिता छोगालाल (49) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार गांजे की कीमत 11 लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। हाड़ा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वह खरगोन क्षेत्र के कुछ छोटे किसानों और तस्करों से किस्तों में गांजा लेता था और फिर उसको अपने यहां स्टोर करता था। इसके बाद इंदौर और आसपास के तस्करों को गांजे की डिलीवरी करता था। बताते हैं कि वह तीन साल से यह काम कर रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है, जिसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है, ताकि उसके इंदौर और आसपास के एजेंटों का पता चल सके। बताते हैं कि गांजे की क्वालिटी अच्छी होने से उसकी डिमांड भी खूब है। इससे पहले भी नारकोटिक्स की टीम धार जिले के मनावर और उसके आसपास के इलाकों में गांजे की खेती के मामले में कार्रवाई कर चुकी है। उक्त इलाके में कई लोग पुलिस से छिपकर गांजे की खेती करते हैं और उसकी खरीदी-बिक्री के कारोबार में लिप्त रहते हैं।

    Share:

  • इंदौर: साउथ तोड़ा में तोडफ़ोड़, नाले किनारे तक बना लिए थे मकान, कारखाने और कई कब्जे थे

    Wed Sep 9 , 2026
    विवाद और हंगामा, 4 हिरासत में इंदौर। आज सुबह आठ बजे नगर निगम (Municipal council) की टीम ने रावला स्थित श्रीगौड़ विद्या मंदिर (Shri Gaud Vidya Mandir) से जवाहर मार्ग (Jawahar Marg) की ओर जाने वाली सडक़ के लिए साउथ तोड़ा (South Toda) में तोडफ़ोड़ की जबरदस्त कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से रहवासी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved