img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी वालों से BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया का क्या झगड़ा?

September 09, 2026

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच एक नई तरह की लड़ाई शुरू हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सीनियर एडवोकेट गौरव भाटिया ने कथित मानहानि को लेकर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक सौरभ दास तथा आशुतोष रांका से 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है.

प्रवक्ता भाटिया की ओर से दायर मानहानि से जुड़ा केस आज बुधवार को हाईकोर्ट में विचार के लिए आएगा. इस केस में सीजेपी को भी प्रतिवादी बनाया गया है. हालांकि, सौरभ दास ने 5 सितंबर को किया गया अपना पोस्ट एआई जेनरेटेड होने की वजह से बाद में डिलीट कर दिया, लेकिन भाटिया ने बिना शर्त माफी की मांग की.


  • गौरव भाटिया ने कल मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, “जब आरोप अपनी सीमा पार कर जाते हैं, तो कानून अपनी सीमा तय करता है. अब कोर्ट में तथ्यों, सबूतों और कानून के शासन के आधार पर सच्चाई की परख की जाएगी.”

    बीजेपी नेता भाटिया की ओर से दायर मामले में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं के व्यवहार का तरीका यह दिखाता है कि वे पोस्ट के जरिए लोगों को बदनाम करके उन्हें निशाना बनाने की लगातार प्रवृत्ति रखते हैं.

    उनकी याचिका में आगे कहा गया, “प्रतिवादी नंबर 1 और 2 (सौरभ दास और आशुतोष रांका) ने वादी द्वारा दिए गए किसी बयान की केवल आलोचना, उस पर टिप्पणी या असहमति ही नहीं जताई, बल्कि जनता के सामने गलत तरीके से यह बताया कि वादी ने इस तरह से बयान दिया था, जो असल में उसने कभी दिए ही नहीं थे.”

    दायर मामले में कहा गया है कि सीजेपी और इसके नेता लगातार ऐसी टिप्पणियां करते रहते हैं जिनसे न्यायपालिका की गरिमा और अधिकारों का महत्व भी कमतर होता है. मामले में कॉकरोच जनता पार्टी और इसके नेताओं के खिलाफ स्थायी कार्रवाई की मांग की गई.

    Share:

  • नागोया में 136 साल की सबसे खतरनाक बारिश, खतरे में एशियन गेम्स

    Wed Sep 9 , 2026
    डेस्क: कार डूब गई, बाइक्स डूब गईस सड़क बन गई सैलाब और नुकसान हुआ बेहिसाब…एशियन गेम्स से पहले जापान के नागोया में मानो तबाही की बारिश आई और फिर इस शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए. 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आगाज होना है और उससे पहले जापान का ये शहर बडी मुसीबत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved