img-fluid

इंदौर ADCP को धक्का मारा, पीठ के बल गिरे; पुलिसकर्मियों ने युवकों को पीटा

September 09, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) के साउथ तोड़ा (South Toda) में बुधवार को नगर निगम (Municipal Corporation) की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। भीड़ को हटाने के दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल (Additional DCP Dishesh Agrawal) को धक्का दे दिया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के मुताबिक सभी के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम 100 से ज्यादा कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ पहुंची थी। सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिस जवान और अधिकारी तैनात किए गए थे। निगम के मुताबिक 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए।


  • कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं पुलिस से सामान बाहर निकालने को लेकर बहस करने लगीं। उनका कहना था कि नोटिस में उन्हें सुबह 9 बजे तक का समय दिया गया है। इसी बात पर विवाद बढ़ा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। हालात को देखते हुए एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल भीड़ को पीछे हटाने लगे। इसी दौरान पीछे मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वे जमीन पर गिर पड़े। पुलिस जवानों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया। उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समेत कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

    एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि रिमूवल कार्रवाई के दौरान 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

    निगम अधिकारियों के अनुसार रिमूवल कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। निगम टीम ने टेप से नपती कर चिन्हित अवैध निर्माण हटाए। झोन-11 के झोनल अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि साउथ तोड़ा में 50 शेड और कुछ मकानों के अवैध हिस्से हटाए गए हैं। क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का काम प्रस्तावित है। इसी के चलते कार्रवाई की गई।

    Share:

  • इंदौर: शेयर मार्केट में ज्यादा रिटर्न का झांसा, साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

    Wed Sep 9 , 2026
    इंदौर। इंदौर में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत फर्जी बैंक खातों, फर्जी सिम और साइबर ठगी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजयनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved