img-fluid

इंदौर: शेयर मार्केट में ज्यादा रिटर्न का झांसा, साइबर फ्रॉड से रहें सावधान

September 09, 2026

इंदौर। इंदौर में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत फर्जी बैंक खातों, फर्जी सिम और साइबर ठगी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजयनगर पुलिस ने साइबर फ्रॉड को लेकर लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने खासतौर पर शेयर मार्केट और निवेश के नाम पर ज्यादा रिटर्न का लालच देने वालों से सावधान रहने की अपील की है।


  • विजयनगर थाना पुलिस और साइबर टीम ने साइबर ठगी के एक मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और इंदौर में फर्जी एडवाइजरी कंपनी संचालित कर रहे थे। आरोपियों ने बाकायदा ऑफिस बनाकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच दिया और करीब 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक अकाउंट और अन्य संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

    एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। फर्जी अकाउंट, फर्जी सिम या किसी भी माध्यम से साइबर अपराध में सहयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले कंपनी और निवेश प्लेटफॉर्म की पूरी जानकारी जांच लें और ज्यादा रिटर्न के लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें।

    Share:

  • गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की विहिप की मांग का केंद्रीय मंत्री आठवले ने किया विरोध

    Wed Sep 9 , 2026
    रायपुर। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नवरात्रि के दौरान मुसलमानों को ‘गरबा’ कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने की विहिप की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है, जो सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देता है। महाराष्ट्र में नवरात्रि कार्यक्रमों में मुसलमानों को शामिल होने से रोकने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved