img-fluid

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक लगाने की विहिप की मांग का केंद्रीय मंत्री आठवले ने किया विरोध

September 09, 2026

रायपुर। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने नवरात्रि के दौरान मुसलमानों को ‘गरबा’ कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने की विहिप की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भारत संविधान से चलता है, जो सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार देता है। महाराष्ट्र में नवरात्रि कार्यक्रमों में मुसलमानों को शामिल होने से रोकने की विश्व हिंदू परिषद (VHP) की मांग के बारे में पूछे जाने पर अठावले ने कहा कि ऐसा रुख सही नहीं है, क्योंकि अलग-अलग धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होने का अधिकार है।

केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि यह रुख सही नहीं है क्योंकि भारत संविधान से चलता है। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान सभी धर्मों के लिए न्याय सुनिश्चित करता है। भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, लिंगायत, पारसी और कई अन्य धर्मों के लोग रहते हैं और संविधान सभी धर्मों की रक्षा करता है।


  • रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रमुख अठावले ने कहा कि यह कहना ठीक नहीं है कि मुसलमानों को गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए। हिंदू और मुस्लिम समुदायों को एक साथ आकर देश के लिए काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह का उदाहरण देते हुए कहा कि बड़ी संख्या में हिंदू इस दरगाह पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा देश ऐसा है जहां सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होना चाहिए। हम ऐसा रुख अपनाने वालों का विरोध करते हैं। ऐसा रुख संविधान के खिलाफ है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने पिछली साल भी विहिप की मांग का विरोध किया था।

    बता दें कि विहिप ने पिछले हफ़्ते घोषणा की थी कि 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि त्योहार के दौरान महाराष्ट्र में ‘गरबा’ और ‘डांडिया’ कार्यक्रमों में मुसलमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। विहिप ने आयोजकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं कि वे नवरात्रि ‘गरबा’ और ‘डांडिया’ कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों की पहचान की पुष्टि करें, इसके लिए उनके आधार कार्ड की जांच करें और उनके माथे पर ‘तिलक’ लगाएं।

    Share:

  • इंटर्न डॉक्टरों का बढ़ा स्टाइपेंड, 50 फीसदी बढ़ोतरी के साथ अब मिलेंगे 21,500 रुपये

    Wed Sep 9 , 2026
    भोपाल। भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर सोमवार को हुए वाटर कैनन और लाठीचार्ज के मामले में पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की गई। शुरुआती जांच में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। इनमें आरक्षक कृष्ण दत्त शिवहरे और सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved