
चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस का प्रभारी महासचिव बनने पर (On his appointment as General Secretary in-charge of Punjab) सचिन पायलट को परगट सिंह ने मुलाकात कर बधाई दी (Pargat Singh met Sachin Pilot and Congratulated Him) । उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी।
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “सचिन पायलट से मुलाकात की, जिन्हें पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। एक मजबूत, ईमानदार और एकजुट टीम के साथ, पंजाब कांग्रेस लोगों की आवाज के रूप में और मजबूत होकर उभरेगी और पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा देगी।”
कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी महासचिव नियुक्त किया। सचिन पायलट टोंक से विधायक हैं और पूर्व में केंद्र सरकार में आईटी, टेलीकॉम और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री रह चुके हैं। वह टेरिटोरियल आर्मी में कमीशंड ऑफिसर भी हैं। पदभार संभालते ही सचिन पायलट ने पंजाब में नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “पंजाब में नशे का बढ़ता कहर बेहद गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, इससे भी अधिक चिंताजनक यह है कि नशे के खिलाफ सवाल उठाने वाले गुलजार सिंह ने जब वित्त मंत्री से इस पर सवाल पूछा तो उन्हें डराया-धमकाया गया।”
सचिन पायलट ने कहा, “प्रताड़ित करने की सीमा इतनी बढ़ गई कि उन्होंने जहर खा लिया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। नशे के मुद्दे पर सवाल पूछना क्या गलत है? वित्त मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और इन गंभीर आरोपों की जांच होनी चाहिए। गुलजार सिंह के परिवार को न्याय मिलना चाहिए।” बता दें कि पंजाब विधानसभा के सभी 117 सदस्यों के लिए फरवरी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और राज्य में नशे का मुद्दा लगातार सियासी बहस का केंद्र बना हुआ है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved