
डेस्क: IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को लालू यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और पत्नी राबड़ी देवी समेत कुल 9 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 अक्टूबर की तारीख दी है. इस मामले में लालू परिवार के अलावा सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स और सुजाता होटल्स समेत अन्य लोगों और संस्थाओं को भी आरोपी बनाया गया है. हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में 7 आरोपियों को आरोपमुक्त भी कर दिया है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved